इस हफ्ते सोना ₹732 महंगा हुआ सोना, चांदी ₹2,410 चढ़ी:₹1.13 लाख की एक किलो बिक रही, सोना इस साल ₹22,081 महंगा हुआ

इस हफ्ते सोने-चांदी में तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 11 जुलाई को सोना 97,511 रुपए पर था, जो अब (18 जुलाई) को 98,243 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी हफ्तेभर में इसकी कीमत 732 रुपए बढ़ी है। वहीं, चांदी की बात करें तो ये 11 जुलाई को 1,10,290 रुपए पर थी, जो अब (18 जुलाई) 1,12,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इस तरह, हफ्तेभर के कारोबार में इसकी कीमत 2,410 रुपए बढ़ी है। 14 जुलाई को चांदी ने ₹1,13,867 का ऑल टाइम हाई बनाया था। इसके पहले सोने ने 8 जून को ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था। कल सोना 790 और चांदी 1700 महंगी हुई सोने-चांदी के दाम में शुक्रवार (18 जुलाई) को बढ़त देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹790 बढ़कर ₹98,243 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले इसका दाम ₹97,453 पर था। चांदी की कीमत ₹1,700 बढ़कर ₹1,12,700 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले चांदी ₹1,11,000 पर थी। वहीं 14 जुलाई को चांदी ने ₹1,13,867 का ऑल टाइम हाई बनाया था। इसके पहले सोने ने 8 जून को ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था। भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत इस साल अब तक ₹22,000 महंगा हुआ सोना
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 22,081 रुपए बढ़कर 98,243 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 26,683 रुपए बढ़कर 1,12,700 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। ————————- ये खबर भी पढ़ें… अब 9 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी पर भी BIS हॉलमार्क जरूरी: सस्ता गोल्ड खरीदना आसान होगा, घड़ियों और पेन पर हॉलमार्किंग जरूरी नहीं भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने शुक्रवार (18 जुलाई) से 9 कैरेट गोल्ड से बनी ज्वेलरी पर हॉलमार्क अनिवार्य कर दिया है। अब तक 24K, 23K, 22K, 20K, 18K और 14K तक के गोल्ड से बनी ज्वेलरी पर ही हॉलमार्क जरुरी था। हॉलमार्क सोने की शुद्धता की पुष्टि करता है। वहीं, गोल्ड से बनी घड़ियों और पेन पर अब हॉलमार्क जरूरी नहीं है। ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल ने बताया कि अब सभी ज्वैलर्स और हॉलमार्किंग सेंटरों को BIS के नए नियमों का पालन करना होगा। नए नियम के अनुसार 9 कैरेट गोल्ड (375 ppt) भी अब अनिवार्य हॉलमार्किंग के दायरे में आ गया है। पहले 9 कैरेट सोने के लिए यह जरूरी नहीं था, लेकिन अब ग्राहकों को सोने की शुद्धता की सही जानकारी देने के लिए इसे भी हॉलमार्क करना जरूरी होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

More From Author

राजस्थान- अजमेर में लोग बहे, 6 जिलों के स्कूल बंद:4 दिन में 23 की मौत; यूपी के काशी में 30 हजार घर डेंजर जोन में

चीन ने पहलगाम हमले की निंदा की:कहा- हम हर तरह के आतंकवाद के विरोधी, आतंकी संगठन TRF और पाकिस्तान का नाम नहीं लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *