मोदी बंगाल में बोले- घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई होगी:भाजपा किसी भी साजिश को कामयाब नहीं होने देगी, ये मोदी की गारंटी है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में कहा- बंगाल में TMC ने अपने स्वार्थ के लिए घुसपैठ को बढ़ावा दिया। इसके लिए इकोसिस्टम बनाया जा रहा है। ये राज्य-देश और बांग्ला संस्कृति के लिए खतरा है। उन्होंने आगे कहा- TMC ने घुसपैठियों के पक्ष में नई मुहिम शुरू की। मैं साफ कहता हूं- जो भारत का नागरिक नहीं है और घुसपैठ करके आया है, उसपर संविधान के तहत कार्रवाई होकर रहेगी। बंगाल के खिलाफ साजिश को भाजपा कामयाब नहीं होने देगी, ये मोदी की गारंटी है। PM मोदी ने दुर्गापुर में 5000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसमें ऑयल, गैस, बिजली, सड़क और रेल से जुड़ी कई अन्य विकास परियोजनाएं शामिल हैं। दुर्गापुर बंगाल के पश्चिम वर्धमान जिले का शहर है। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 2025 में मोदी की यह दूसरी पश्चिम बंगाल यात्रा है। इससे पहले उन्होंने 29 और 30 मई को अलिपुरद्वार और कूच विहार में परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। मोदी के संबोधन की 6 बातें… PM मोदी इन 5 प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की- दुर्गापुर में छह साल बाद PM मोदी की रैली
बंगाल के पश्चिम वर्धमान जिले के दुर्गापुर में PM मोदी की 6 साल बाद यह दूसरी रैली है। इससे पहले वे 2 फरवरी 2019 को पहली बार दुर्गापुर गए थे। इस दिन PM मोदी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज किया। उन्होंने दुर्गापुर के नेहरू स्टेडियम में एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित किया था। ………………………………… PM मोदी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… PM के दौरे से पहले ममता का बंगालियों से भेदभाव पर मार्च, कहा-BJP बंगाली बोलने वालों को परेशान कर रही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 16 जुलाई को भाजपा शासित राज्यों में बंगाली बोलने वाले लोगों के साथ हो रहे कथित उत्पीड़न के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। ममता ने कहा कि बंगालियों के प्रति भाजपा के रवैये से मैं शर्मिंदा और निराश हूं। अब से मैंने तय किया है कि मैं बांग्ला में ज्यादा बोलूंगी। अगर आप मुझे डिटेंशन कैंप में रखना चाहते हैं तो रखें। पूरी खबर पढ़ें… प्रधानमंत्री पर ममता बनर्जी की विवादित टिप्पणी, कहा- पीएम ऐसे बात कर रहे, जैसे हर महिला के पति हों पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 29 मई को कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ऐसे बात कर रहे हैं, जैसे हर महिला के पति हों। वे अपनी पत्नी को सिंदूर क्यों नहीं देते? हालांकि मैं इस संबंध में बात नहीं करना चाहती, लेकिन आपने मुझे बोलने के लिए मजबूर कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

किम-जोंग का ड्रीम रिसॉर्ट रूसी पत्रकार की रिपोर्ट से बंद:15 साल में बनकर तैयार हुआ था; 18 दिन पहले ही खोला गया

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:भूपेश बघेल का बेटा गिरफ्तार, 48 घंटे में 4 मर्डर, सांपों का आतंक; मुस्लिम परिवारों का बहिष्कार, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *