‘2-3 महीने में पेट्रोल-डीजल के दाम घट सकते हैं’:पेट्रोलियम मंत्री बोले- अगर कच्चा तेल 65 डॉलर प्रति बैरल रहता है तो कटौती की उम्मीद

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो सकते हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अगर कच्चे तेल की कीमत लंबे समय तक 65 डॉलर प्रति बैरल पर बनी रहती हैं, तो उम्मीद कर सकते हैं कि अगले 2-3 महीनों में पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती हो। ये बात उन्होंने दिल्ली में चल रही ‘ऊर्जा वार्ता 2025’ में कही। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यह स्थिर स्थिति पर निर्भर करता है। अगर कोई बड़ा भू-राजनीतिक घटनाक्रम, जैसे ईरान-इजराइल तनाव, होता है, तो स्थिति बदल सकती है। दरअसल, तेल की कीमतें हाल 65 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई हैं, जिससे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों मुनाफा बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम घटाकर जनता को राहत दे सकते हैं। कंपनियों को पेट्रोल पर प्रति लीटर ₹15 तक का फायदा
रेटिंग एजें​सियों के अनुसार मौजूदा समय में तेल कंपनियों को पेट्रोल पर प्रति लीटर ₹12-15 और डीजल पर ₹6.12 का मुनाफा हो रहा है। इसके बावजूद, तेल कंपनियों ने पिछले एक साल से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई कटौती नहीं की है। बीते कई महीनों से संभावना है ​​कि तेल कंप​नियां दाम घटाएंगी। ले​किन सरकार ने अप्रैल में ₹2 लीटर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी थी। इसकी आड़ में कंपनियां दाम घटाने से बच गईं। लंबे समय से तेल कंपनियां घाटे का हवाला देकर दामों में कटौती से बच रही हैं। पेट्रोल पर प्रति लीटर करीब ₹22 टैक्स ले रहा है केंद्र
पेट्रोल पर केंद्र सरकार ₹21.90 टैक्स लेती है। दिल्ली की सरकार ₹15.40 वैट लेती है। कुल टैक्स ₹37.30 लीटर है। डीजल पर केंद्र सरकार ₹17.80 प्रति लीटर केंद्र सरकार लेती है। ​दिल्ली सरकार वैट के रूप में ₹12.83 लीटर ले रही है। दोनों को मिलाकर कुल टैक्स ₹30.63 लीटर है। देश में हर माह हर व्यक्ति की पेट्रोल की खपत औसतन 2.80 लीटर और डीजल की 6.32 लीटर/माह है। यानी वह पेट्रोल पर हर माह ₹104.44 और डीजल ₹193.58 हर माह टैक्स देता है। दोनों को ​मिलाकर प्र​ति माह ₹298 होता है। देश में सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश में
देश में अभी सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश में है। यहां एक लीटर पेट्रोल 108.46 रुपए प्रति लीटर है। इसके बाद केरल में 107 रुपए /लीटर, मध्य प्रदेश में 106 रुपए /लीटर और बिहार में 105 रुपए लीटर है। वहीं, आंध्र प्रदेश में डीजल की कीमत 96 रुपए/लीटर है। पेट्रोल की कीमत को ग्लोबल मार्केट से जोड़कर 2010 में डिकंट्रोल कर दिया गया था और डीजल की कीमत को 2014 में नियंत्रण मुक्त कर दिया गया था। देश में पेट्रोल की सालाना खपत 4,750 करोड़ लीटर
देश में पेट्रोल की सालाना खपत 4,750 करोड़ लीटर यानी प्र​ति व्यक्ति सालाना खपत 33.7 लीटर है। डीजल की सालाना खपत 10,700 करोड़ लीटर यानी 75.88 लीटर प्र​ति व्यक्ति प्रति वर्ष है। यानी प्रति व्यक्ति सालाना पेट्रोल-डीजल की खपत 109.6 लीटर यानी प्रति माह 9.13 लीटर। यह खपत सालाना 10.6% की दर से बढ़ती है।

More From Author

NEET UG रीएग्‍जाम पर अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी:एमपी हाईकोर्ट ने मांग खारिज की थी; 21 जुलाई से कांउसलिंग होनी है

ब्रिटेन में वोट देने की न्यूनतम उम्र 16 साल हुई:चुनावी सिस्टम में 56 साल बाद बदलाव, विदेशी दखल रोकने के लिए नियम बदले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *