अमेरिका में भारतीय महिला पर चोरी का आरोप, VIDEO:सुपरमार्केट में 7 घंटे बिताए, बिना पेमेंट ₹1 लाख का सामान लेकर निकल रही थी

अमेरिका के इलिनॉय में एक भारतीय महिला पर सुपरमार्केट टारगेट स्टोर से 1 लाख से ज्यादा का सामान चोरी करने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, महिला ने स्टोर में सात घंटे बिताए और बिना भुगतान किए सामान के साथ बाहर निकलने की कोशिश की। यह घटना 1 मई, 2025 को हुई थी। अब सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां महिला का नाम अनाया अवलानी बताया जा रहा है। स्टोर के कर्मचारियों को उसका व्यवहार संदिग्ध लगा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को बुलाया। वीडियो में स्टोर कर्मचारी ने कहा, “हमने इस महिला को सात घंटे तक स्टोर में इधर-उधर घूमते देखा। वह सामान उठा रही थी, फोन चेक कर रही थी और फिर बिना भुगतान किए स्टोर से बाहर जाने की कोशिश की।” महिला ने मामले को सुलझाने के लिए सामान का भुगतान करने की पेशकश की और कहा- मैं इस देश से नहीं हूं, मैं सारे सामान का पैसा दे दूंगी। इस पर पुलिस ने जवाब कहा, “क्या भारत में चोरी करने की इजाजत है? मुझे नहीं लगता।” पुलिस उसे हथकड़ी लगाकर थाने ले गई। हालांकि, उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन गंभीर अपराध के आरोप लगने की संभावना है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस घटना पर महिला की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा- मुझे समझ नहीं आता कि कोई मेहमान बनकर इस देश के कानून तोड़ने की हिम्मत कैसे कर सकता है। एक दूसरे यूजर ने कहा- यहां कोई सांस्कृतिक या भाषाई दिक्कत नहीं थी। उसे पता था कि वह क्या कर रही है। तीसरे यूजर ने लिखा- भारत को वैश्विक मंच पर बदनाम मत करें। हाल ही में, टेक्सास में भी एक भारतीय छात्र पर भी चोरी का आरोप लगा था। बता दें कि चोरी के आरोपों का असर देश में निवास पर पड़ सकता है, जिसमें एच-1बी वीजा, ग्रीन कार्ड आवेदन, और यहां तक कि वापस भेजने जैसी गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं।

More From Author

इंग्लैंड के जो रूट 8वीं बार नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज:भारत से पंत और जायसवाल को एक-एक स्थान का नुकसान; बुमराह नंबर-1 बॉलर बरकरार

पाकिस्तानी पत्रकार को पूर्व पति ने पीटा, आंखों में सूजन:पत्रकार बोलीं- जालिम इंसान ने जिंदगी बर्बाद की, इंसाफ अल्लाह पर छोड़ती हूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *