राजस्थान में भारी बारिश, 5 की मौत:MP के 4 जिलों में बाढ़; हिमाचल में अब तक 98 लोगों ने जान गंवाई

राजस्थान के 18 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी है। रविवार को भीलवाड़ा में दो चचेरे भाइयों की बरसाती नाले में और राजसमंद में तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। ब्यावर में कीचड़ में गिरने से बच्चे की जान चली गई। अजमेर रेलवे स्टेशन में पानी भर गया। जोधपुर में मकान की दीवार गिर गई। मध्य प्रदेश में तेज बारिश जारी है। छतरपुर, टीकमगढ़, अशोकनगर और गुना में बाढ़ के हालात हैं। रविवार को इन जिलों के कई गांव बाढ़ में घिरे रहे। छतरपुर में धसान नदी में पिकअप बह गई। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश में 20 जून को मानसून की एंट्री से लेकर 13 जुलाई तक बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं में 98 लोगों की मौत हुई है। अब तक 770 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। 90 से ज्यादा घर पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं। 150 सड़कें अभी भी बंद हैं। दिल्ली में रविवार को सुबह से लेकर देर रात तक लगातार हल्की से तेज बारिश हुई। इसके कारण दिल्ली-NCR में कई सड़कों पर पानी भर गया। मध्य प्रदेश में 6 जिलों में तेज बारिश हुई। छतरपुर में कई घरों में बारिश का पानी भर गया। सड़कें भी डूब गईं। देशभर में बारिश-बाढ़ की 5 तस्वीरें… देशभर में बारिश-बाढ़ के हालात जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

टेस्ला की भारत में एंट्री कल:जिसने कंपनी बनाई उसे ही मस्क ने निकाला; 2008 में टेस्ला डूबने वाली थी, तो नींद में चिल्लाते थे इलॉन

अंडरगार्मेंट्स में कैमरा छिपाकर PWD सब-इंजीनियर परीक्षा में नकल:ऑटो में बैठकर वॉकी-टॉकी से आंसर बता रही थी बहन; लैपटॉप-हाईटेक वायरलेस डिवाइस, माइक-रिसीवर जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *