तालाब में नहाने गए 4 बच्चों की डूबने से मौत:मृतकों में तीन लड़कियां और एक लड़का शामिल, सभी की उम्र 5 से 8 साल

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में गांव के तालाब में नहाने गए 4 मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मरने वालों में 3 लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं। चारों बच्चे अलग-अलग तीन परिवार से थे। घटना बलोदा थाना क्षेत्र के भैंसतरा गांव की है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह सभी बच्चे घर से तालाब में नहाने के लिए निकले थे। कुछ देर बाद जब वे नहीं लौटे, तो परिजन उन्हें खोजते हुए तालाब पहुंचे। वहां बच्चों के कपड़े और चप्पल देखकर अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने तत्काल पानी में तलाश शुरू की, कुछ ही देर में सभी के शव बाहर निकाल लिए गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही बलोदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। चारों बच्चों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक बच्चों की उम्र 5 से 8 साल के बीच बताई जा रही है। एक ही गांव में चार मासूमों की एक साथ मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

More From Author

ट्रम्प के 40% टैरिफ लगाने पर म्यांमार ने खुशी जताई:सैन्य नेता बोले- यह हमारे लिए सम्मान की बात, ट्रम्प के लीडरशिप की तारीफ की

ट्रम्प ने यूरोपीय यूनियन और मेक्सिको पर 30% टैरिफ लगाया:जवाबी कार्रवाई पर और टैक्स लगाने की धमकी दी, टैरिफ 1 अगस्त से लागू होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *