धमतरी में गौवंश की तस्करी का भंडाफोड़:छोटा हाथी में 8 गायों को क्रूरतापूर्वक ठूंस कर ले जा रहे 3 युवक गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने गौवंश की तस्करी के एक मामले का पर्दाफाश किया है। भखारा थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक छोटा हाथी वाहन में अवैध रूप से गौवंश का परिवहन किया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन क्रमांक CG-04 QB-0446 को पकड़ा। वाहन में 6 गाय, 1 छोटा बछड़ा और 1 बड़ा बछड़ा को बिना चारा-पानी के भूखे-प्यासे हालत में ठूंस कर ले जाया जा रहा था। तीन आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऋषि कुमार मारकंडेय (20), यश कुमार जोशी (19) और अमन कुमार जोशी (21) सभी ग्राम थुहा, थाना कुरूद, जिला धमतरी के निवासी हैं। आरोपियों के पास वाहन के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। जप्त किए गए सभी पशुओं का पशु चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसके बाद उन्हें गौशाला सिलीडीह में सुरक्षित रखा गया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

More From Author

अहमदाबाद प्लेन क्रैश- सिर्फ 32 सेकेंड हवा में रहा विमान:एक पायलट ने दूसरे से पूछा- क्या तुमने इंजन बंद किया, जवाब- नहीं; 15 पन्नों की रिपोर्ट आई

बुमराह घर से बाहर सबसे ज्यादा 5-विकेट लेने वाले भारतीय:रूट के टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच, गिल के सीरीज में 600 रन पूरे; रिकॉर्ड-मोमेंट्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *