UP के इटावा में स्टूडेंट्स से भरी बस डूबी:हिमाचल में 208 सड़कें बंद, सिक्किम में दो पुल टूटे; आज MP-राजस्थान में अलर्ट

उत्तर प्रदेश के इटावा में भारी बारिश के कारण रेलवे अंडरपास में पानी भर गया। इसमें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के स्टाफ और छात्राओं से भरी बस 6 फीट गहरे पानी में फंस गई। बस में सवार 24 से अधिक लोगों को एक घंटे बाद बचाया गया। हिमाचल प्रदेश में मानसून की तेज बारिश जारी है। पिछले 9 दिनों में बारिश, बादल फटने और लैंडस्लाइड से 46 लोगों की मौत हुई हैं। बारिश के चलते राज्य की 208 सड़कें बंद हैं। सिरमौर और कांगड़ा में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इधर, सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश जारी है। इससे सुदूर युकसोम कस्बे में लकड़ी के दो पुल टूट गए हैं। कई इलाकों से संपर्क टूट गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज मध्य प्रदेश और राजस्थान के पूर्वी इलाके में तेज बारिश होगी। दोनों राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली समेत 22 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… देशभर में बारिश-बाढ़ के हालात जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

60 फीट गहरी खाई में गिरा बोरवेल-ट्रक, 3 की मौत:कवर्धा में बैलेंस बिगड़ने से हादसा; 4 की हालत गंभीर, 9 लोग सवार थे

ऑपरेशन सिंदूर पर पहली बार बोले NSA डोभाल:कहा- एक फोटो दिखाएं जिसमें भारत का नुकसान नजर आए; हमने 9 आतंकी ठिकाने उड़ाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *