60 फीट गहरी खाई में गिरा बोरवेल-ट्रक, 3 की मौत:कवर्धा में बैलेंस बिगड़ने से हादसा; 4 की हालत गंभीर, 9 लोग सवार थे

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक बोरवेल ट्रक 60 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गाड़ी में कुल 9 लोग सवार थे। ग्राम पंचायत आगरपानी के चाटा गांव के पास मोड़ में गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने से हादसा हुआ। मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है। 11 जुलाई की सुबह स्थानीय लोगों ने बोरवेल गाड़ी को खाई में गिरा देखा। उन्होंने थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक का मलबा हटाया तो देखा 6 लोग दबे हुए मिले। गंभीर घायलों को कुकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाकी और लोगों की तलाश जारी है। ट्रक के नीचे दबे कुछ लोग बचाओ-बचाओ की आवाज लगाते हुए दिखाई दिए। ट्रक के नीचे दबे लोगों ने लगाई आवाज पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह 5 बजे की है। खाई में बड़े पत्थर होने की वजह से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। जानकारी के मुताबिक, ट्रक में बोरवेल खनन का सामान लदा था। वह शहडोल से पंडरिया का तरफ आ रहा था। गाड़ी में कुल 9 लोग सवार थे। जिसमें जशपुर के 6 और तमिलनाडु के 3 लोग रहने वाले थे। मृतकों में एक मजदूर तमिलनाडु और 2 जशपुर के हैं, बाकी 4 घायल है। घायलों को कवर्धा रेफर किया गया है। कुछ लाशें अकड़ गई थी हादसे को काफी देर हो चुका था, क्योंकि इनमें से कुछ लाश अकड़ गई थी। इस रास्ते से लोगों का आवाजाही काफी कम होती है। जिसके कारण हादसे का वक्त पर पता नहीं चल सका होगा। सुबह ग्रामीण जब जंगल की तरफ गए तो गाड़ी गिरी मिली। खबर में अपडेट जारी है….

More From Author

करियर क्लैरिटी:BCom के तुरंत बाद कैसे मिलेगी सरकारी नौकरी; इन कोर्सेज से बनाएं टीचिंग में करियर

UP के इटावा में स्टूडेंट्स से भरी बस डूबी:हिमाचल में 208 सड़कें बंद, सिक्किम में दो पुल टूटे; आज MP-राजस्थान में अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *