आज सोने में बढ़त, चांदी में गिरावट:सोना ₹753 बढ़कर ₹96,838 प्रति 10 ग्राम हुआ, चांदी ₹1.07 लाख किलो बिक रही

सोने के दाम में आज यानी 10 जुलाई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹753 बढ़कर ₹96,838 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले इसका दाम ₹96,085 पर था। वहीं चांदी की कीमत ₹380 कम होकर ₹1,06,900 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये ₹1,07,280 पर थी। वहीं 18 जून को चांदी ने ₹1,09,550 और सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था। भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत इस साल अब तक ₹20,676 महंगा हुआ सोना
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 20,676 रुपए बढ़कर 96,838 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 20,883 रुपए बढ़कर 1,06,900 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। इस साल ₹1 लाख 3 हजार तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

दिल्ली-NCR में बाढ़ के हालात, गाड़ियां तैरीं:नागपुर में घरों में पानी घुसा, रुद्रप्रयाग में पहाड़ टूटा; बारिश-तबाही की PHOTOS

बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई:अदालत ने कहा- EC के एक्शन से समस्या नहीं, लेकिन यह चुनाव से पहले क्यों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *