गुजरात पुल हादसा- मौत का आंकड़ा 15 पहुंचा:इनमें एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; 4 लोग अभी भी लापता, रेस्क्यू जारी

गुजरात पुल हादसे में गुरुवार को मरने वालों का आंकड़ा 15 पहुंच गया। NDRF के तलाशी अभियान में आज सुबह दो शव बरामद हुए। वहीं, चार लोग अभी भी लापता हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। रमेशभाई (पिता), नैतिक (बेटा​​​​​) और वेदिका (बेटी) भावनगर के बगदाणा जा रहे थे। आज तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। वडोदरा में महिसागर नदी पर बना ब्रिज बुधवार सुबह टूट गया था। पुल टूटने पर दो ट्रक, दो कार और एक रिक्शा नदी में गिर गया। वहीं, एक टैंकर टूटे सिरे पर फंस गया था। स्थानीय लोगों ने नदी में गिरे 8 लोगों को बचा लिया था, जबकि 13 की मौत हो गई थी। 45 साल पुराना यह ब्रिज दक्षिण गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ता है। पुल टूटने से भरूच, सूरत, नवसारी, तापी और वलसाड जैसे शहरों से सौराष्ट्र पहुंचने में ज्यादा समय लगेगा। अब इसके लिए अहमदाबाद होकर जाना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजन को ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हजार की मदद की घोषणा की। हादसे के बाद की 5 तस्वीरें… लोगों ने प्रशासन को जिम्मेदार बताया
हादसे के बाद तुरंत ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और लोगों को रेस्क्यू किया। एक स्थानीय युवक ने बताया, ‘हम सुबह से ही बचाव अभियान चला रहे हैं। अब तक 13 शव बरामद हुए हैं, जिनमें से एक बच्चा है और एक बच्चा लापता है। इस दौरान हमें प्रशासन और अधिकारियों से कोई मदद नहीं मिली है।’ इनका कहना है कि 45 साल पुराने इस पुल की मरम्मत के लिए प्रशासन को कई बार सूचित किया जा चुका है। प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई न किए जाने के कारण आज यह हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस हादसे के लिए पूरी तरह से प्रशासन ही जिम्मेदार है। रेस्क्यू ऑपरेशन की 3 तस्वीरें… हादसे में बचे लोगों से दिव्य भास्कर की बातचीत…

———————————————- पुल गिरने की यह खबर भी पढ़ें… पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा; 4 लोगों की मौत, 18 घायल महाराष्ट्र के पुणे जिले के मावल तहसील के कुंडमाला गांव के पास में 15 जून को दोपहर 3:30 बजे इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 घायल हुए। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

दिल्ली-NCR में भूकंप:नोएडा-गाजियाबाद में 10 सेकेंड तक झटके महसूस हुए, रिक्टर स्केल पर 4.4 तीव्रता

अफगानिस्तान में 6 साल की बच्ची की शादी:45 साल के पुरुष से निकाह, तालिबान बोला- 9 साल की हो जाए तब ले जाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *