दावा-हिजबुल्लाह के लिए हथियार ला रही ईरानी फ्लाइट लौटी:इराक के एयरस्पेस में IDF की चेतावनी पर U-टर्न लिया; ईरान पर बड़ा हमला करेगा इजराइल

इजराइल की डिफेंस फोर्सेस ने दावा किया है कि उनकी चेतावनी के बाद हिजबुल्लाह के लिए हथियार ला रही एक ईरानी फ्लाइट ने यू-टर्न ले लिया। ये फ्लाइट इराक के एयरस्पेस में थी तब IDF ने उसे लौटने की चेतावनी दी थी। ईरान का ये विमान सीधे लेबनान आ रहा था या सीरिया, इसकी जानकारी नहीं है। वहीं, इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने बताया है कि पिछले 5 दिनों में उन्होंने 400 हिजबुल्लाह लड़ाकों को मारा है। इजराइली हमलों में अब तक 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इनमें से ज्यादातर पिछले 2 सप्ताह में मारे गए हैं। इजराइल ने पहली बार लेबनान के उत्तरी इलाके पर हवाई हमला किया। इजराइली सेना ने शुक्रवार देर रात त्रिपोली के बेद्दावी इलाके में फिलिस्तीनी शरणार्थी कैंप के पास इमारत को निशाना बनाया। इस हमले में हमास के मिलिट्री विंग अल कासिम के नेता सईद अतलाह अली की मौत हो गई है। उसके परिवार के 3 और लोग भी मारे गए हैं। वहीं, इजराइल की सेना ईरान पर हमले की प्लानिंग में जुटी है। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक इजराइल का हमला बड़ा होगा। दरअसल, ईरान ने 1 अक्टूबर को हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह की मौत का बदला लेने के लिए इजराइल पर हमला किया था। इजराइल ने कहा था कि वह इसका बदला जरूर लेगा। इजराइल के लेबनान पर मिसाइल हमले से जुड़ी तस्वीरें… इजराइल-लेबनान जंग की बाकी अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

सरकारी नौकरी:10वीं पास के लिए बैंक में नौकरी का मौका, NABARD में ऑफिस अटेंडेंट के पद पर भर्ती

युवा टीम इंडिया के सामने कमजोर पड़ा बांग्लादेश:भारत ने 11.5 ओवर में चेज किए 128 रन; अर्शदीप-चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *