आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट:सोना ₹284 कम होकर ₹96,737 प्रति 10 ग्राम पर आया, चांदी ₹1.07 लाख किलो बिक रही

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 7 जुलाई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹284 कम होकर ₹96,737 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले इसका दाम ₹97,021 पर था। वहीं चांदी की कीमत ₹556 कम होकर ₹1,07,024 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये ₹1,07,580 पर थी। वहीं 18 जून को चांदी ने ₹1,09,550 और सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था। भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत इस साल अब तक ₹20,575 महंगा हुआ
सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 20,575 रुपए बढ़कर 96,737 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 21,507 रुपए बढ़कर 1,07,024 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

कैप्टन कूल धोनी का 44वां जन्मदिन:रांची में दोस्तों के साथ मनाया बर्थडे, केक काटने से पहले इजाजत भी ली, बोले- केक कट कर दूं

रायपुर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे:थोड़ी देर में सभा में शामिल होंगे, बारिश से कार्यक्रम स्थल और डोम में भरा पानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *