केजरीवाल आज दूसरी बार जनता दरबार लगाएंगे:BJP ने 6 सवालों के जवाब मांगे, कहा- 10 साल में नए अस्पताल-कॉलेज क्यों नहीं बने

दिल्ली के छत्रशाल स्टेडियम में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल आज जनता की अदालत लगाएंगे। आप सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुबह 11 बजे जनता की अदालत में केजरीवाल समेत अन्य नेता जनता को संबोधित करेंगे। इससे पहले 22 सितंबर को केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर जनसभा की थी। तब उन्होंने AAP संयोजक ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से 5 सवाल भी पूछे थे। उन्होंने कहा था कि जब 75 साल में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और कलराज मिश्र जैसे नेताओं को रिटायर कर दिया तो ये नियम मोदी पर लागू क्यों नहीं। अमित शाह कह रहे हैं कि मोदी पर लागू नहीं होगा। भागवत जी जवाब दीजिए। दिल्ली शराब नीति केस में 13 सितंबर को जमानत पर बाहर आने के बाद केजरीवाल ने 17 सितंबर को CM पद से इस्तीफा दे दिया था। 21 सितंबर को आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बन गईं। BJP बोली- केजरीवाल पहले छह सवालों का जवाब दें
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जनता की अदालत में छह सवालों का जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने सत्ता विरोधी भावना से बचने के लिए पद से इस्तीफा दिया है। जनता इसे अब जान चुकी है। सचदेवा ने केजरीवाल से 6 सवालों के जवाब मांगें…
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जनता की अदालत में छह सवालों का जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने सत्ता विरोधी भावना से बचने के लिए पद से इस्तीफा दिया है। जनता इसे अब जान चुकी है। सचदेवा ने कहा कि उन्हें बताना होगा कि 10 साल में एक भी नया अस्पताल दिल्ली को क्यों नहीं दिया गया। एक भी पूरा नया स्कूल या कालेज क्यों नहीं दिया? 10 साल में डीटीसी के बेडे में कितनी बसें जोड़ी गईं। जल बोर्ड 60 हजार करोड़ रुपए के घाटे में कैसे आ गया। दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी कैसे बन गई? इसी तरह दिल्ली की टूटी सड़कों पर भी पूर्व सीएम से जवाब मांगा है। संजय सिंह बोले- केजरीवाल कट्टर ईमानदार हैं… अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार हैं। दिल्लीवालों को मुफ्त सुविधाएं देने के बाद भी मुनाफे का बजट पेश करना उनकी ईमानदारी का सबसे बड़ा प्रमाण पत्र है। केजरीवाल ने 9 साल बाद CM आवास छोड़ा, AAP सांसद के बंगले में शिफ्ट हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फ्लैग स्टाफ रोड स्थित सीएम आवास खाली कर दिया है। वे शुक्रवार दोपहर लुटियंस दिल्ली में फिरोजशाह रोड पर बंगला नंबर-5 में शिफ्ट हो गए। यह बंगला पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को दिया गया है। केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल, माता-पिता और दोनों बच्चों के साथ शिफ्ट हुए हैं। अशोक मित्तल और उनकी पत्नी ने सभी का अपने घर में स्वागत किया। मित्तल ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा कि केजरीवाल गेस्ट के तौर पर मेरे घर में शिफ्ट हुए हैं। केजरीवाल ने जब मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, तब सभी सरकारी सुविधाएं छोड़ने का ऐलान किया था। AAP ने कहा था कि केजरीवाल नया घर देख रहे हैं। वे ऐसी जगह ढूंढ रहे हैं, जहां रहने में कोई विवाद न हो। AAP ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार से केजरीवाल को नेशनल पार्टी के प्रमुख के तौर पर आवास मुहैया कराने की मांग की गई थी, लेकिन सरकार की ओर से इस पर कोई जवाब नहीं आया था। पूरी खबर पढ़ें … 22 सितंबर को केजरीवाल बोले- ईमानदार लगूं तो ही वोट देना केजरीवाल ने 22 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर जनसभा की। उन्होंने 2011 में हुए अन्ना आंदोलन और पहली बार चुनाव जीतने की घटना का जिक्र किया। कहा- हम पहली बार में ही ईमानदारी के दम पर सत्ता में आ गए। इस्तीफे पर केजरीवाल ने कहा- सत्ता और कुर्सी का लालची नहीं हूं। भाजपा ने भ्रष्टाचारी और चोर कहा तो दुख हुआ। लांछन के साथ कुर्सी तो क्या सांस भी नहीं ले सकता हूं, जी भी नहीं सकता। अगला दिल्ली चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा है, अगर ईमानदार लगूं तो ही वोट देना। पूरी खबर पढ़ें … केजरीवाल से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… पंजाब के कारोबारी और AAP सांसद के घर रहेंगे केजरीवाल, LPU के संस्थापक-चांसलर हैं अशोक मित्तल दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल AAP के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर में शिफ्ट हुए हैं। अशोक मित्तल पंजाब से राज्यसभा सांसद और फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक और चांसलर हैं। मित्तल पंजाब के बड़े कारोबारी है। शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका बड़ा नाम है। पूरी खबर पढ़ें… CM आवास के बाद क्या केजरीवाल की सिक्योरिटी भी छिनेगी, इस्तीफे के बाद सैलरी और भत्तों पर क्या असर दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफे के बाद केजरीवाल को दी जाने वाली ‘जेड प्लस’ कैटेगरी की सिक्योरिटी घटाई जा सकती है। इसमें 10 NSG कमांडो व पुलिसकर्मियों सहित 55 कर्मियों का सुरक्षा घेरा हाेता है। सुरक्षा एजेंसियां केजरीवाल को होने वाले खतरे को ध्यान में रखकर फैसला लेंगी कि केजरीवाल को सुरक्षा देना है या नहीं। पूरी खबर पढ़ें

More From Author

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:एग्जिट पोल- हरियाणा में कांग्रेस की वापसी, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-NC सरकार; पाकिस्तान दौरे को लेकर जयशंकर बोले- रिश्ते सुधारने नहीं जा रहा

करेंट अफेयर्स 5 अक्टूबर:पीएम मोदी ने बंजारा विरासत म्यूजियम का उद्घाटन किया, भारत ने फोर्थ जेनरेशन का एयर डिफेंस सिस्टम बनाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *