MP के 20 शहरों में भारी बारिश:राजस्थान में 156.47mm बरसात, सामान्य से 127% ज्यादा; हिमाचल में अब तक 69 की मौत

मध्य प्रदेश के 20 शहरों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई। मंडला, सिवनी और बालाघाट जिलों में रेड अलर्ट रहा। जबलपुर में गैस सिलेंडर वाला ट्रक पानी में डूब गया। मंडला में बाढ़ की स्थिति है। टीकमगढ़ में 24 घंटे में 6 इंच पानी गिरा है। राजस्थान में मानसून सीजन में अब तक 156.47 मिमी बारिश हाे चुकी है, जाे सामान्य से 127.37% ज्यादा है। वहीं, लगातार मानसून एक्टिव हाेने से अब एक भी जिला सूखा नहीं है। जबकि पिछली जुलाई के पहले हफ्ते तक 14 जिले सूखे की चपेट में थे। हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश तबाही मचा रही है। उफनती नदियों से 14 पुल बह गए हैं। प्रदेश की 500 सड़कें पूरी तरह से बंद हैं। कांगड़ा, मंडी, चंबा और शिमला जिलों में भारी बारिश के चलते बाढ़ और लैंडस्लाइड से 69 लोगों की जान चली गई। सबसे बुरी स्थिति मंडी जिले में है, जहां 17 लोग मारे गए और 40 अभी भी लापता हैं। ओडिशा के भुवनेश्वर के तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया। स्थानीय मौसम कार्यालय ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें शनिवार से मंगलवार तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। राज्यों से बारिश की 6 तस्वीरें… आज देशभर के मौसम का अपडेट देखने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…..

More From Author

दुबई का 260 करोड़ का सोना छत्तीसगढ़ में खपाया:सहेली-नवकार-सागर-सुमित ज्वेलर्स खरीदार, बांग्लादेश-भारत बॉर्डर से लाते थे, राजनांदगांव था गोल्ड माफिया का सेफ ठिकाना

रायपुर में गैस-गोदाम से सटे के घर पर आग; VIDEO:तीसरी मंजिल से गोदाम के अंदर गिरती रही चिंगारी; रिहायशी एरिया में बड़ा हादसा टला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *