साइंस कॉलेज में सैन्य प्रदर्शनी 7 तक:सीएम बोले- माओवादियों को खदेड़ रहे बस्तर के युवा

साइंस कॉलेज मैदान पर भव्य सैन्य समारोह एवं प्रदर्शनी की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुरुआत की। सीएम भारतीय सेना के करतब को देखकर रोमांचित हुए। साथ ही उनकी कौशल और क्षमता को सराहा। साय ने दो दिवसीय सैन्य प्रदर्शनी को नागरिकों के उत्साह को देखते हुए एक दिन बढ़ाने की घोषणा की। अब प्रदर्शनी 7 अक्टूबर तक सुबह 8 बजे से 10 बजे तक एवं शाम को 6 बजे से रात 8 बजे तक देखी जा सकेगी। वहीं, 31 नक्सलियों को मारने के लिए सीएम ने बधाई देते हुए कहा कि बस्तर के युवा बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों में शामिल होकर माओवादियों को खदेड़ रहे हैं। साइंस कॉलेज मैदान में सैन्य प्रदर्शनी के दौरान डेयर डेविल्स ने फायरजंप किया। यहां 7 मोटरसाइकिल पर 26 जवानों ने स्टंट किया।

More From Author

सुंदरराज बोले-बंधन नहीं, नक्सली जहां मिलें वहां मारें:फोर्स पहली बार गवाड़ी पहाड़ पर चढ़ी, फिर साजिश रच रहे नक्सलियों को मार गिराया

मार्क जुकरबर्ग दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी बने:जेफ बेजोस और बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ा, जुकरबर्ग की नेटवर्थ 17.73 लाख करोड़ रुपए हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *