दिल्ली CM के बंगले का रेनोवेशन होगा:24 AC, 5 स्मार्ट टीवी लगेंगे; इसमें LG ऑफिस था; केजरीवाल के बंगले को भाजपा ने शीशमहल कहा था

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नए सरकारी बंगले (बंगला नंबर 1, राज निवास मार्ग) में जल्द ही मरम्मत और सजावट का काम शुरू होगा। यह बंगला पहले उपराज्यपाल सचिवालय के दफ्तर की तरह इस्तेमाल हो रहा था। अब इसे मुख्यमंत्री और उनकी फैमिली के रहने लायक बनाया जाएगा। बंगले में 24 एयर कंडीशनर, 5 स्मार्ट टीवी (चार 55 इंच और एक 65 इंच), 3 बड़े झूमर, 80 से ज्यादा पंखें लगाए जाएंगे। किचन में नई मशीनें जैसे गैस हॉब, इलेक्ट्रिक चिमनी, माइक्रोवेव, टोस्ट ग्रिल, वॉशिंग मशीन, डिशवॉशर, 50 लीटर प्रति घंटे की RO वॉटर प्लांट की सुविधा दी जाएगी। रेनोवेशन के फर्स्ट फेज का कुल बजट 60 लाख रुपए है। अकेले एयर कंडीशनिंग पर 11 लाख रुपए से ज्यादा खर्च होगा और लाइट्स, झूमरों पर 6 लाख रुपए का बजट रखा गया है। बंगला नंबर 1 एक टाइप VII आवास है, जिसमें 4 बेडरूम, ड्राइंग रूम, विजिटर्स हॉल, नौकरों का कमरा, किचन, लॉन और बैकयार्ड शामिल हैं। पिछले साल पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के सरकारी बंगले के रेनोवेशन को लेकर विवाद हुआ था। तब भाजपा ने बंगले को केजरीवाल का शीशमहल बताया था। दूसरा बंगला बनेगा कैंप ऑफिस
PWD के मुताबिक, बंगला नंबर 2 को मुख्यमंत्री का कैंप ऑफिस बनाया जाएगा, जहां आम जनता से मुलाकात की जाएगी। दोनों बंगलों को जोड़ने के लिए एक रास्ता भी बनाया जाएगा। फिलहाल मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शालीमार बाग स्थित अपने निजी घर में रह रही हैं। रेखा गुप्ता ने पुराने बंगले को भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया था
सीएम रेखा गुप्ता ने चुनाव से पहले ही साफ कर दिया था कि वे पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल का आवास (6 फ्लैगस्टाफ रोड) नहीं लेंगी। इसे उन्होंने भ्रष्टाचार का प्रतीक कहा था। उस बंगले पर करीब 33.66 करोड़ रुपए खर्च हुए थे, जिसे भाजपा ने शीश महल कहा। पूर्व CM केजरीवाल के सरकारी बंगले के रेनोवेशन पर विवाद था केंद्र सरकार ने 13 फरवरी को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित बंगले में रेनोवेशन की जांच के आदेश दिए थे। हालांकि, अभी तक इसकी कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई । भाजाप ने कहा कि 40 हजार वर्ग गज (8 एकड़) में बने बंगले के निर्माण में कई नियमों को तोड़ा गया। इसके रेनोवेशन में 45 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए गए। इसीलिए इसे शीशमहल कहना चाहिए। केजरीवाल यहां 2015 से 2024 तक रहे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उप-राज्यपाल (LG) वीके सक्सेना से शिकायत की थी कि केजरीवाल का बंगला 4 सरकारी संपत्तियों को गलत तरीके से मिलाकर बनाया गया है। इस प्रोसेस को रद्द कर दिया जाना चाहिए। भाजपा का मुख्यमंत्री शपथ के बाद इस बंगले में नहीं रहेगा। CBI ने की जांच, 44.78 करोड़ का खर्च निकला
मई 2023 में पहली बार ‘शीशमहल’ का मामला सामने आया। जब दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने CBI डायरेक्टर प्रवीण सूद को चिट्ठी लिखकर CM हाउस रेनोवेशन मामले की जांच का काम सौंपा। सितंबर 2023 में CBI ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की। इसमें आरोप लगाया गया था कि दिल्ली के पूर्व CM केजरीवाल ने कोविड काल के दौरान CM आवास पर लगभग 45 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। यह पैसा सरकारी खजाने से लिया गया। —————————————————- ये खबर भी पढ़ें … दिल्ली की रेखा सरकार के 100 दिन पूरे, CM बोलीं- खुद को आम आदमी बताने वाले सत्ता के लालच में आ गए दिल्ली में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर दिल्ली सरकार ने विशेष कार्यक्रम ‘100 दिन सेवा के’ आयोजित किया। इसमें बॉलीवुड स्टार अनुपम खेर भी पहुंचे। उन्होंने दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता से सवाल-जवाब किए। सरकार के 100 दिन के कामों के बारे में पूछा। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

बस में चढ़ने जितना आसान होगा हवाई सफर:LAT एयरोस्पेस छोटे शहरों में छोटे प्लेन चलाएगी, किराया भी काफी कम होगा

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:टीचर्स का अश्लील वीडियो, बछड़ा खा गया तेंदुआ, 3 डॉक्टर्स ने लिए 55 लाख, नाबालिग से अननेचुरल-सेक्स, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *