कोलकाता पुलिस ने बताया कि मेडिकल जांच से इस बात की पुष्टि हो गई है कि लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ था। कस्बा पुलिस के अधिकारी के मुताबिक पीड़ित के साथ जबरदस्ती करने, शरीर पर काटने और नाखून से खरोंचने के निशान मिले हैं। उससे मारपीट की भी पुष्टि हुई है। गैंगरेप केस के तीनों आरोपियों को कोर्ट ने शुक्रवार को 10 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस ने 26 जून को 2 आरोपियाें और तीसरे आरोपी को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया था। घटना 25 जून को हुई थी, वारदात कॉलेज के ग्राउंड फ्लोर के गार्ड रूम में हुई थी। आरोपियों में मोनोजीत मिश्रा (31), जैब अहमद (19) और प्रमित मुखर्जी (20) शामिल हैं। मोनोजीत मुख्य आरोपी है और कॉलेज का पूर्व छात्र है। बाकी के दो 2 कॉलेज के छात्र हैं। पीड़ित बोली- 3.30 घंटे तक रेप किया मारा-पीटा, सांस भी नहीं ले पा रही थी पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने शिकायत में कहा है कि आरोपियों ने 25 जून को शाम 7.30 बजे से रात 10.50 बजे तक उसके साथ रेप किया। बुरी तरह मारपीट भी की। एक समय तो वह ठीक से सांस नहीं ले पा रही थी और उसने आरोपी से उसे पास के अस्पताल में ले जाने का अनुरोध किया। लेकिन आरोपियों ने इसे अनसुना कर दिया और उसे यूनियन रूम में ही बंद रखा। बाद में उसने एक इनहेलर मांगा, जिसे वे मेडिकल स्टोर से लाए। मुख्य आरोपी एक तो मामला गैंगरेप का क्यों… मुख्य पुलिस अभियोजक सोरिन घोषाल ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार, सामूहिक बलात्कार के मामलों में शामिल समूह के सभी व्यक्तियों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए, भले ही उन सभी ने बलात्कार का कृत्य न किया हो। इस मामले में, दो अन्य व्यक्तियों ने बलात्कार में मदद की। इसलिए यह सामूहिक बलात्कार का मामला है, और वे भी मामले में आरोपी हैं। ये खबर भी पढ़ें… कोलकाता कॉलेज गैंगरेप- शादी का प्रपोजल, मना करने पर रेप: तीनों आरोपी TMC से जुड़े, विक्टिम बोली- वीडियो बनाया, हॉकी स्टिक से पीटा 25 जून को कोलकाता के लॉ कॉलेज की स्टूडेंट 24 साल की कीर्ति (बदला हुआ नाम) ये शिकायत लेकर कस्बा थाना पहुंचीं। आरोप है कि कॉलेज के पूर्व छात्र मनोजीत मिश्रा, छात्र जैब अहमद और प्रमित मुखोपाध्याय ने उससे गैंगरेप किया है। कीर्ति ने ये भी बताया कि मनोजीत ने उसे शादी का प्रपोजल दिया था। मना करने पर रेप किया। आरोपियों के मोबाइल से रेप के वीडियो भी मिले हैं। इन्हीं वीडियो के जरिए विक्टिम को धमकाया गया और चुप रहने का दबाव बनाया गया। दैनिक भास्कर की टीम ने मामले को लेकर कॉलेज के स्टूडेंट्स, केस के वकील से बात की और FIR की पड़ताल की। पढ़ें पूरी खबर…
