पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन…हार्ट-अटैक की आशंका:कविताओं से दुनियाभर में थे मशहूर, अपनी मौत की अफवाह पर हंसाते हुए कहते थे- टाइगर अभी जिंदा है,

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का गुरुवार को निधन हो गया। खबर है कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में उनका इलाज चल रहा था। दुबे के परिवार के करीबी भाजपा नेता उज्ज्वल दीपक ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी है। कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा है कि, छत्तीसगढ़ी भाषा, संस्कृति के वैश्विक राजदूत, मुझे सदैव अनुजवत स्नेह देने वाले, बेहद ज़िंदादिल मनुष्य, कविश्रेष्ठ पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे जी का निधन सम्पूर्ण साहित्य-जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरे हृदय के रायपुर का एक हिस्सा, आपकी अनुपस्थिति को सदैव अनुभव करेगा भैया। प्रिय @ashutoshdubeyji और पूरे परिवार को ईश्वर इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ओम शांति। 2018 में उड़ी थी मौत की झूठी अफवाह इससे पहले, साल 2018 में राजस्थान के कवि सुरेंद्र दुबे का निधन हुआ था। इंटरनेट पर छत्तीसगढ़ के सुरेंद्र दुबे के मौत की खबर फैल गई थी। इस घटना पर कवि सुरेंद्र दुबे ने एक कविता बनाई। जिसे वो अक्सर मंचों पर सुनाया करते थे। उनकी मौत की झूठी खबर पर लिखी कविता की पंक्तियां यूं थीं। मेरे दरवाजे पर लोग आ गए।
यह कहते हुए की दुबे जी निपट गे भैया
बहुत हंसात रिहीस
मैं निकला बोला- अरे चुप यह हास्य का कोकड़ा है ठहाके का परिंदा है।
टेंशन में मत रहना बाबू टाइगर अभी जिंदा है।
मेरी पत्नी को एक आदमी ने फोन किया
वो बोला- दुबे जी निपट गे,
मेरी पत्नी बोली ऐसे हमारे भाग्य कहां है
रात को आए हैं पनीर खाए हैं
पिज्जा उनका पसंदीदा है
टेंशन में तो मैं हूं कि टाइगर अभी जिंदा है।
एक आदमी उदास दिखा मैंने पूछा तो बोला मरघट की लकड़ी वाला हूं
बोला वहां की लकड़ी वापस नहीं हो सकती आपको तो मरना पड़ेगा
नहीं तो मेरे ₹1600 का नुकसान हो जाएगा
मैंने कहा- अरे टेंशन में मत रह पगले टाइगर अभी जिंदा है। खबर अपडेट की जा रही है…

More From Author

चांदी ₹1325 बढ़कर ₹1.07 किलो पर पहुंची:सोने ₹97159 प्रति 10 ग्राम बिक रहा, कैरेट के हियाब से देखें की कीमत

दूसरे टेस्ट से पहले जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड टीम में शामिल:4 साल पहले पिछला मैच खेला था, भारत के खिलाफ 2 जुलाई से बर्मिंघम में मैच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *