चांदी ₹1325 बढ़कर ₹1.07 किलो पर पहुंची:सोने ₹97159 प्रति 10 ग्राम बिक रहा, कैरेट के हियाब से देखें की कीमत

सोने के दाम में आज यानी 26 जून को कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹97,159 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी की कीमत ₹1,950 बढ़कर ₹1,07,150 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये ₹1,05,200 पर थी। वहीं 18 जून को चांदी ने ₹1,09,550 और सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था। भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत इस साल अब तक ₹20,997 महंगा हुआ सोना
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 20,997 रुपए बढ़कर 97,159 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 21,133 रुपए बढ़कर 1,07,150 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। इस साल ₹1 लाख 3 हजार तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अभी भी जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

बस्तर गोंचा पर्व…200 साल पहले जला था जगन्नाथ मंदिर:7 रथों से परिक्रमा, तुपकी से सलामी; पहला मंदिर जहां जगन्नाथ-सुभद्रा-बलभद्र के 22 विग्रह की पूजा

पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन…हार्ट-अटैक की आशंका:कविताओं से दुनियाभर में थे मशहूर, अपनी मौत की अफवाह पर हंसाते हुए कहते थे- टाइगर अभी जिंदा है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *