कोलंबो टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेश का स्कोर 220/8:शादमान इस्लाम ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए; फर्नांडो, दिनुषा और विश्वा को 2-2 विकेट

बांग्लादेश के श्रीलंका दौरे का दूसरा मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। बुधवार को मैच का पहला दिन है। स्टंप्स तक बांग्लादेश ने 8 विकेट पर 220 रन बना लिए हैं। तैजुल इस्लाम 9 और इबादत हुसैन 5 रन पर नाबाद हैं। श्रीलंका से असिथा फर्नांडो, सोनल दिनुषा और विश्वा फर्नांडो 2-2 विकेट ले चुके हैं। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। हालांकि टीम को पहला झटका 5 रन के स्कोर पर ही लग गया। अनमुल हक बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें असिथा फर्नांडो ने बोल्ड किया। दूसरा विकेट 43 रन के स्कोर पर गिरा। मोमिनुल हक 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें धनंजय डी सिल्वा ने आउट किया। लिटन दास (34 रन) के आउट होते ही टी-ब्रेक का ऐलान कर दिया गया। उन्हें सोनल दिनुषा ने कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया। उन्होंने 67 रनों की पार्टनरशिप को ब्रेक किया। शादमान इस्लाम 46, कप्तान नजमुल हसन शांतो 8 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नाडो और सोनल दिनुषा 2-2 विकेट ले चुके हैं। पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था
श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। बांग्लादेश ने पांचवें दिन दूसरी पारी 285/6 के स्कोर पर डिक्लेयर कर दी। श्रीलंका को जीत के लिए 296 रन बनाने थे। जब मैच ड्रॉ हुआ, तब श्रीलंका का स्कोर 72/4 था। गॉल टेस्ट में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। टीम ने पहली पारी में 495 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम पहली पारी 485 पर ऑलआउट हुई। पांचवें दिन बारिश की वजह से मैच कई बार रुका था। टेस्ट के बाद वनडे सीरीज
श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। पहला वनडे 2 जुलाई और दूसरा 5 जुलाई को कोलंबो में खेला जाएगा। तीसरा और आखिरी वनडे 8 जुलाई को पल्लेकेले में होगा। वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम
मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, नईम शेख, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदोय, लिटन दास, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा। ————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… लीड्स टेस्ट में भारत की हार के 5 फैक्टर्स:दोनों पारियों में मिडिल ऑर्डर के बैटर्स फेल शुभमन गिल का कप्तानी सफर हार के साथ शुरू हुआ। भारत एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का पहला मैच 5 विकेट से हार गया है। लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को इंग्लैंड ने 371 रन का टारगेट 5 विकेट खोकर हासिल किया। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

‘पंचायत’ में क्रांति देवी के किरदार में सुनीता राजवर:ट्रक ड्राइवर पिता से मिला सिनेमा प्रेम, नौकरानी के ही रोल मिलते थे तो एक्टिंग छोड़ी; जानें पूरी प्रोफाइल

आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट:सोना ₹106 गिरकर ₹97,157 पर आया, चांदी ₹1.05 लाख किलो बिक रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *