ईरान ने कतर में अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइलें दागीं:मिडिल ईस्ट में यह अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा; कतर की चेतावनी- हमले का जवाब देंगे

ईरान ने अपने परमाणु ठिकानों पर हमलों का बदला लेने के लिए कतर में अमेरिका के अल-उदीद एयर मिलिट्री बेस पर 6 मिसाइलें दागी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कतर की राजधानी दोहा में कई धमाकों की आवाज सुनी गई है। हालांकि कतर के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी हमलों को रोक दिया है, और कोई भी हताहत नहीं हुआ। कतर ने ईरान को जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। कतर ने हमले से कुछ देर पहले ही अपना एयरस्पेस बंद किया था। कतर में अल-उदीद एयरबेस मिडिल ईस्ट में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा है। यहां करीब 8,000 से 10,000 अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने इराक में अमेरिकी ठिकानों पर भी मिसाइलें दागी हैं। 10 मिसाइलें अल-उदीद एयरबेस की ओर और एक इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दागी गई। इससे पहले दिन में सीरिया के हसाका प्रांत में एक अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हमला हुआ था। इजराइल-ईरान संघर्ष के 5 फुटेज… इजराइल-ईरान संघर्ष से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

रायपुर में सूटकेस में मिली युवक की लाश:सीमेंट भरकर ढका फिर बड़ी पेटी में डाला, दोनों पैर बंधे थे; इंद्रप्रस्थ कॉलोनी की घटना

जशपुर में मां और 2 बच्चों को नदी किनारे दफनाया:फिर नशे में खुद गांव वालों को बताकर भागा युवक; प्रेम-प्रसंग की आशंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *