लीड्स टेस्ट- राहुल की 18वीं फिफ्टी:ब्रायडन कार्स ने कप्तान गिल को बोल्ड किया; इंग्लैंड के खिलाफ भारत की बढ़त 100 पार

भारत ने तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 109 रन की बढ़त हासिल कर ली है। सोमवार को मैच का चौथा दिन है और पहला सेशन जारी है। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 103 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। केएल राहुल फिफ्टी बना चुके हैं। कप्तान शुभमन गिल (8 रन) को ब्रायडन कार्स ने बोल्ड कर दिया। तीसरे दिन साई सुदर्शन 30 और यशस्वी जायसवाल 4 रन बनाकर आउट हुए। लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने 90/2 के स्कोर से खेलना शुरू किया। पहले पारी में इंग्लैंड 465 और भारत 471 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत को पहली पारी में 6 रन की बढ़त मिली थी। पहले टेस्ट का स्कोरबोर्ड

More From Author

ऋषभ पंत ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड:धोनी से कंपेरिजन पर फैन्‍स चिढ़ाते थे, कार एक्‍सीडेंट में घुटने का लिगामेंट फटा; IPL से वापसी की

शायर अजहर बोले- नई पीढ़ी ने भाषा का बंधन तोड़ा:रायपुर में कहा- कविताएं इंसानी वजूद का एहसास कराती है, परिस्थितियां अच्छा लेखक बनाती हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *