पेट्रोल-डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं:FedEx के संस्थापक फ्रेडरिक का निधन, स्टेट-हाइवे को NH में बदलने की रफ्तार कम करेगी सरकार

कल की बड़ी खबर नेशनल हाइवे से जुड़ी रही। केंद्र सरकार अब स्टेट हाईवे को नेशनल हाइवे (NH) में बदलने की रफ्तार कम करने जा रही है। वहीं दुनिया की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक्स कंपनियों में से एक FedEx के संस्थापक और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन फ्रेडरिक वॉलेस स्मिथ का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. स्टेट-हाइवे को NH में बदलने की रफ्तार कम करेगी सरकार: राज्य खुद सुधारेंगे सड़कें, केंद्र फंड देगा; मोदी ने प्लान बनाने को कहा केंद्र सरकार अब स्टेट हाईवे को नेशनल हाइवे (NH) में बदलने की रफ्तार कम करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब हर सड़क को NH का दर्जा नहीं मिलेगा, बल्कि राज्य सरकारों को खुद अपने हाईवे सुधारने के लिए पैसे दिए जाएंगे। नए मॉडल के तहत, अपग्रेड के बाद इन सड़कों की देख-रेख राज्य सरकारें करेंगी। केंद्र सरकार अब ग्रीनफील्ड हाईवे और एक्सप्रेसवे बनाने पर फोकस करेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. दुनिया की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक्स-कंपनी FedEx के संस्थापक का निधन: फ्रेडरिक ने 80 साल की उम्र में आखिरी सांस ली; सैनिक से बिजनेसमैन बने थे दुनिया की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक्स कंपनियों में से एक FedEx के संस्थापक और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन फ्रेडरिक वॉलेस स्मिथ का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। FedEx के CEO राज सुब्रमण्यम ने कंपनी के स्टाफ को ईमेल भेजकर इसकी जानकारी दी है। फ्रेडरिक ने 1973 में 389 लोगों और 14 छोटे प्लेन्स के साथ FedEx की शुरुआत की थी। 3. अमेरिका ने 3 भारतीय कर्मचारियों का H-1B वीजा रद्द किया: अबू धाबी एयरपोर्ट से वापस भेजा, अनुमति से ज्यादा समय के लिए भारत में रुके थे अबू धाबी एयरपोर्ट पर अमेरिका में H-1B वीजा पर काम करने वाले तीन भारतीयों को US में एंट्री से रोक दिया गया। साथ ही अमेरिकी अधिकारियों ने उनके H-1B वीजा रद्द भी कर दिए। इन लोगों ने भारत में अनुमति से ज्यादा समय बिताया था। एक कर्मचारी लगभग तीन महीने तक भारत में रहा, जबकि अन्य ने तीन महीने से ज्यादा समय तक ओवर-स्टे किया। इन भारतीय नागरिकों के पास ओवर-स्टे को जस्टिफाई करने के लिए इमरजेंसी प्रूफ और एम्प्लॉयर्स की ओर से जारी किया गया लेटर भी था, लेकिन फिर भी अधिकारियों ने उन्हें भारत लौटने को कहा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. 25 जून बाजार के लिए अहम, रिवर्सल दिख सकता है: एक्सपर्ट से जानें ट्रेडिंग के लिए खास-समय और लेवल; 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल शेयर बाजार के लिए 23 जून से शुरू होने वाला हफ्ता अहम होने वाला है। इजराइल-ईरान युद्ध और विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री से लेकर टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे। इसके अलावा वेल्थ-व्यू एनालिटिक्स ने अपनी वीकली मार्केट आउटलुक रिपोर्ट में कुछ खास समय और स्तर बताए हैं, जो ट्रेडर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. इस हफ्ते बाजार में 17 नए IPO ओपन होंगे: इनमें 6 मेनबोर्ड IPO; मिनिमम ₹14,800 से शुरू कर सकते हैं निवेश शेयर बाजार में इस हफ्ते 6 मेनबोर्ड समेत कुल 17 नए IPO ओपन होंगे। इसमें फाइनेंस, इंफ्रा, इंडस्ट्रियल, फूड, टेक और जेम्स-ज्वेलरी जैसे अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं। ब्रोकरेज फर्मों के मुताबिक, हाल के दिनों में लिस्ट हुए IPO की परफॉर्मेंस ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… रविवार को बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

More From Author

अंपायर ने बॉल नहीं बदली, तो पंत भड़के:बुमराह SENA देशों 150 विकेट लेने वाले पहले बॉलर; ब्रूक को 3 जीवनदान, शतक चूके; मोमेंट्स-फैक्ट्स

महिला और बच्चे को मारकर कुएं में डाला:दुर्ग में दोनों के हाथ-पैर बांधकर अलग-अलग कुओं में फेंका, कपड़ों में लिपटी मिली लाशें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *