अमेरिका ने बताया-ईरान के एटमी ठिकानों पर हमले का प्लान:125 जेट भेजे, इनमें 7 B-2 बॉम्बर; 3 न्यूक्लियर साइट्स पर 14,000 किलो के दर्जनभर बम गिराए

अमेरिका ने ईरान में 3 परमाणु ठिकानों पर हमला किया। ये ठिकाने फोर्डो, नतांज और इस्फहान हैं। हमला भारतीय समयानुसार रविवार सुबह 4:30 बजे हुआ। ईरान पर हमले के करीब 13 घंटे बाद अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने हमले की डिटेल दी है। जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ जनरल डैन केन ने बताया कि इस मिशन में 125 एयरक्राफ्ट शामिल थे। इस ऑपरेशन में 7 B-2 स्टेल्थ बॉम्बर्स ने हिस्सा लिया, जिन्होंने ईरान के फोर्डो और नतांज न्यूक्लियर ठिकानों पर 13,608 किलो वजनी बस्टर बम गिराए। ट्रम्प बोले- ईरान के न्यूक्लियर साइट्स तबाह किए
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ईरान की अहम न्यूक्लियर साइट्स ‘obliterate’ यानी कि पूरी तरह से तबाह कर दी गई हैं। फोर्डो पर बमों की एक पूरी खेप गिरा दी गई है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान को धमकी देते हुए कहा कि अब उसे शांति कायम करनी चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करता है, तो उस पर और बड़े हमले किए जाएंगे। ईरान में 13 जून से अब तक 657, इजराइल में 24 की मौत इजराइल-ईरान के बीच जारी संघर्ष का आज 10वां दिन है। अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, ईरान में 13 जून से अब तक 657 लोगों की मौत हुई है और 2000 से ज्यादा घायल हैं। हालांकि ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सिर्फ 430 नागरिकों के मारे जाने और 3,500 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। वहीं, इजराइल में 21 जून तक 24 लोग मारे गए हैं, जबकि 900 से ज्यादा घायल हुए हैं। इजराइल-ईरान संघर्ष से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

अमेरिका बोला- छत्तीसगढ़ संभलकर जाएं:US ने भारत के कई राज्यों में यात्रा को लिए एडवाइजरी जारी की, भूपेश बोले- ये है अमृत काल?

ऑपरेशन सिंधु- ईरान से 285 और नागरिक भारत पहुंचे:अब तक 1,713 भारतीय स्वदेश लौटे; 160 इजराइल से भी निकले, आज दिल्ली पहुंचेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *