आर्टिस्टिक योगा के फाउंडर हैं भरत ठाकुर:हिमालय में रहकर 10 साल सीखा योग, ‘तेरे नाम’ एक्ट्रेस भूमिका चावला से शादी की; जानें पूरी प्रोफाइल

भरत ठाकुर देश के जाने माने योगा इंस्ट्रक्टर हैं जिन्हें दुनियाभर में योग गुरू, स्पिरिचुअल लीडर, आर्टिस्ट और आंत्रप्रेन्योर के रूप में जाना जाता है। वो आर्टिस्टिक योगा के फाउंडर भी हैं। आर्टिस्टिक योगा में योग की पुरानी टेक्नीक्स को आज की लाइफस्टाइल से जोड़ा जाता है। इसमें स्ट्रेंथ, स्टैमिना, एजिलिटी, बैलेंस और फ्लेग्जिबिलिटी सभी का समावेश होता है। 10 साल तक हिमालय के बीच रहे भरत ठाकुर जमींदारों के परिवार में पैदा हुए। लंबे समय तक उनके माता-पिता को बच्चे नहीं हो रहे थे। ऐसे में वो गुरू सुखदेव ब्रह्मचारी के पास आशीर्वाद लेने पहुंचे। गुरू सुखदेव ने उनके सामने शर्त रखी कि वो आशीर्वाद देंगे लेकिन उनकी पहली संतान को कुछ समय के लिए अपने पास रखेंगे। भरत के माता-पिता मान गए और भरत ने उनकी पहली संतान के रूप में जन्म लिया। इसके बाद उनको तीन बच्चे और हुई। 4 साल की उम्र में भरत ठाकुर को गुरू सुखदेव अपने साथ हिमालय के बीच ले गए और वहां हठ योग, अष्टांग योग, कर्म योग, कुंडलीनी योग, प्राणायम, आसन और ध्यान की शिक्षा दी। इस दौरान उन्होंने सुफीज्म, जैनिज्म और बुद्धिज्म के बारे में भी पढ़ा। करीब 10 साल बाद गुरु-शिष्य वापस लौटे। द लिविंग हिमालयन मास्टर- टाइम्स मैगजीन 10 साल तक हिमालयों में रहने और योग सीखने की वजह से टाइम्स मैगजीन ने भरत ठाकुर को ‘द लिविंग हिमालयन मास्टर’ का नाम दिया। वो कई किताबें भी लिख चुके हैं। उनकी लिखी किताबों में… शामिल हैं। वो ‘ट्रुथ- द आर्ट ऑफ मिसिटिक्स’ नाम की पोएट्री कलेक्शन के कंपोजर भी हैं। ‘तेरे नाम’ एक्ट्रेस भूमिका चावले से की शादी भरत ठाकुर ने सलमान खान को भी योग सिखाया है। इस दौरान सलमान खान ने उन्हें ‘तेरे नाम’ की अपनी को-एक्ट्रेस भूमिका चावला से मिलवाया। भूमिका ने भरत से कुछ दिन योग सिखा और फिर दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। करीब चार साल डेट करने के बाद भरत ने 21 अक्टूबर 2007 को नासिक के एक गुरुद्वारे में भूमिका से शादी कर ली। फरवरी 2021 में उन्हें एक बेटा हुआ जिसका नाम कपल ने यश रखा है। ऐसी ही और खबरें पढ़ें… QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में IIT दिल्ली बेस्ट:IIT बॉम्बे पिछड़ा, DU की रैंक बरकरार; देश की 54 यूनिवर्सिटीज लिस्ट में शामिल QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 जारी हो चुकी है। इसमें पिछले साल की ही तरह मैसेचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी MIT टॉप पर है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

टॉप-10 कंपनियों में 6 की वैल्यू ₹1.62 लाख करोड़ बढ़ी:एयरटेल-HDFC टॉप गेनर, बजाज फाइनेंस की वैल्यू घटी; जानें मार्केट-कैप के घटने-बढ़ने के मायने

अहमदाबाद हादसा-DGCA ने एअर इंडिया के 3 अफसरों को हटाया:10 दिन में रिपोर्ट मांगी; प्लेन हादसे में 270 लोगों की मौत हो गई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *