तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का पहला मैच भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। साई सुदर्शन डेब्यू कर रहे हैं। मैच से पहले उन्हें चेतेश्वर पुजारा ने उन्हें डेब्यू कैप दी। सुदर्शन भारत के 317वें टेस्ट प्लेयर बने हैं। इस मैदान पर भारत ने यहां 7 मुकाबले खेले हैं। 2 में उसे जीत और 4 मुकाबलों में हार मिली है। जबकि 1 मैच ड्रॉ रहा है। टीम ने आखिरी टेस्ट 2021 में खेला था, जिसमें उसे पारी और 76 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच से भारत और इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के 2025-27 साइकल में अपने-अपने अभियान का आगाज करेंगी। भारत WTC के पहले दो फाइनल में रनर-अप रहा था। 2021 में न्यूजीलैंड और 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। वहीं इंग्लैंड ने अब तक एक भी फाइनल नहीं खेला है। टीम इंडिया 25 साल के युवा कप्तान शुभमन गिल की लीडरशिप में उतरेगी। वहीं इंग्लैंड की कमान 34 साल के अनुभवी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स संभाल रहे हैं। पहले टेस्ट का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों का प्लेइंग-11 इंग्लैंड : बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, ओली पॉप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर। भारत : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (उप कप्तान), करुण नायर, रविंद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिध्द कृष्णा।
