3 दिन रिमांड पर सोनम, मेघालय ले जा रही पुलिस:बिहार के पटना पहुंची टीम, फुलवारी शरीफ थाने में रुकी; गुवाहाटी से होते हुए जाएंगे शिलॉन्ग

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस सोमवार देर रात लेकर शिलॉन्ग रवाना हो गई। मेघालय पुलिस फिलहाल पटना में है। यहां सोनम को फुलवारी शरीफ थाने में रखा गया है। 4 सदस्यीय टीम सोनम को लेकर गाजीपुर से पटना के रास्ते शिलॉन्ग जा रही है। पुलिस सोनम को बक्सर के रास्ते पटना लेकर पहुंची है। सूत्रों के अनुसार, सोनम को स्पाइसजेट की फ्लाइट से पटना से गुवाहाटी ले जाया जाएगा। वहां से मेघालय पुलिस शिलॉन्ग लेकर जाएगी। सोनम को BR01 PR 6242 नंबर की गाड़ी से पटना लाया गया। इस दौरान सोनम शांत दिखी। उसने खाना भी मांगा था। इंदौर से गिरफ्तार आरोपी आज पेशी के बाद जाएंगे शिलॉन्ग
इससे पहले सोनम को यूपी के गाजीपुर की कोर्ट में पेश किया गया था। जहां रात 9 बजे से 12 बजे तक पेशी हुई। कोर्ट ने उसे 3 दिन की रिमांड पर सौंपा है। इधर, इस मर्डर केस में सोमवार को इंदौर से तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। इनमें राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत शामिल हैं। पुलिस ने इन्हें भी कोर्ट में पेश किया। जहां तीनों आरोपियों को 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय पुलिस को सौंप दिया गया। इंदौर के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि बीना से पकड़ाया आरोपी आनंद कुर्मी सोमवार शाम तक इंदौर नहीं पहुंच पाया। उसे मंगलवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद चारों आरोपियों को मंगलवार को ही फ्लाइट से शिलॉन्ग लेकर जाया जाएगा। बता दें कि राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 20 मई को हनीमून पर गए थे। वे 23 मई को मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र से लापता हो गए थे। 2 जून को राजा का शव एक खाई में मिला, जबकि उनकी पत्नी सोनम की तलाश जारी थी। गाजीपुर में ढाबे पर बदहवास मिली थी सोनम
8 और 9 जून की दरमियानी रात सोनम शिलॉन्ग से 1100 किमी दूर यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर बदहवास हालत में मिली। उसने ढाबे वाले से अपने भाई गोविंद को फोन लगवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया था। इसी रात इंदौर पुलिस ने नंदबाग के रहने वाले राज कुशवाहा (21), विशाल चौहान (22) और आकाश राजपूत (19) को हिरासत में लिया था। राज सोनम के पिता की दुकान पर काम करता था।

More From Author

आज शहीद ASP की चिता जलेगी,कल बेटी का बर्थ-डे:तिरंगे में लिपटा शव देख पिता बोले- यह सबको नसीब नहीं होता बेटा…तू साथ छोड़ गया

अमेरिका हिंसा-ट्रम्प ने लॉस एंजिलिस 2000 नेशनल गार्ड्स और भेजे:अब कुल 4000 की तैनाती, 700 मरीन कमांडों भी संभालेंगे मोर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *