पाकिस्तान में कराची की मलिर जेल से 216 कैदी भागे:भूकंप के बाद अफरातफरी में मेन गेट से फरार; 80 से ज्यादा दोबारा पकड़े गए

पाकिस्तान के कराची में सोमवार रात मलिर जेल से 216 कैदी फरार हो गए। जेल प्रशासन के मुताबिक कराची में आए भूकंप के झटकों के बाद एहतियातन कैदियों को बैरकों से बाहर निकाला गया था। जियो न्यूज के मुताबिक इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर कैदी मेन गेट से फरार हो गए। इनमें से लगभग 80 कैदियों को दोबारा पकड़ लिया गया है, जबकि 135 कैदी अभी भी फरार हैं। जेल सुपरिटेंडेंट अरशद शाह ने मंगलवार तड़के इसकी पुष्टि की। इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में कैदियों के दीवार तोड़कर भागने की बात कही जा रही थी। प्रशासन ने साफ किया है कि कोई दीवार नहीं तोड़ी गई है, सभी कैदी मेन गेट से ही भगदड़ के बीच भाग निकले। भूकंप के बाद कैदियों ने धक्का-मुक्की की गृह मंत्री लांजार ने बताया कि भूकंप के बाद 700 से 1000 कैदियों को बैरकों से बाहर लाया गया था। इसी अफरा-तफरी में 100 से ज्यादा कैदियों ने मेन गेट की तरफ धक्का-मुक्की शुरू की और भाग निकले। जेल प्रशासन के मुताबिक तलाशी अभियान अब भी जारी है। इस अभियान में स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट (SSU), रैपिड रिस्पॉन्स फोर्स (RRF), रेंजर्स और फ्रंटियर कोर (FC) की टीमें मिलकर काम कर रही हैं। घटना के तुरंत बाद जेल का नियंत्रण रेंजर्स और FC ने संभाल लिया। IG जेल, DIG जेल और जेल मंत्री ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। हादसे में एक कैदी की मौत, 4 सुरक्षाकर्मी घायल घटना में एक कैदी की मौत की खबर है। वहीं 4 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। गृह मंत्री ने माना कि प्रशासनिक लापरवाही भी इस घटना का कारण हो सकती है। मुख्यमंत्री मुराद अली शाह को पूरी जानकारी दे दी गई है। उन्होंने गृह मंत्री को जेल जाकर हालात की निगरानी करने के निर्देश दिए। सिंध के राज्यपाल कमरान टेसोरी ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए गृह मंत्री और IG सिंध पुलिस से सभी कैदियों को जल्द गिरफ्तार करने को कहा। गृह मंत्री लांजार ने बताया कि हर फरार कैदी की पहचान और रिकॉर्ड उपलब्ध है। उनके घरों और आसपास के इलाकों में छापेमारी जारी है। जेल मंत्री ने कहा कि लापरवाह अफसरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से चेक पोस्ट्स और निगरानी को और कड़ा किया जा रहा है। पिछले साल PoK की जेल से 19 कैदी फरार हुए थे पिछले साल जुलाई में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की रावलकोट जेल से 19 कैदी फरार हो गए थे। इनमें से 6 को मौत की सजा सुनाई गई थी। घटना पुंछ के रावलकोट जेल की है, जो मुजफ्फराबाद से करीब 110 किमी दूर है। रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक कैदी ने पहरेदार से उसकी लस्सी बैरेक तक लाने के लिए कहा था। जब पहरेदार ऐसा करने पहुंचा, तब कैदी ने बंदूक तानकर उसे दबोच लिया और उसकी चाबियां छीन लीं। इसके बाद कैदी ने बाकी बैरेक का ताला भी खोल दिया था। फिर सभी कैदी मेन गेट की तरफ भागे। इस दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक कैदी की मौत हो गई थी। —————————- पाकिस्तान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान की नदियों में 21% पानी की कमी:खैबर प्रांत के बांधों में 50% से भी कम पानी; किसान बुवाई संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में किसानों को पानी की कमी के चलते फसल बुवाई के संकट का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान की सिंधु नदी सिस्टम अथॉरिटी (IRSA) का अनुमान है कि, देश में सिंधु, झेलम और चिनाब नदी के प्रवाह में 21% की कमी आई है। पूरी खबर यहां पढ़ें….

More From Author

सेंसेक्स 150 अंक गिरकर 81,200 के स्तर पर आया:निफ्टी 30 अंक लुढ़का; बैंकिंग शेयरों में गिरावट, मेटल में तेजी

फाइनल में आज PBKS vs RCB:3 साल बाद नया चैंपियन मिलेगा, बेंलगुरु चौथी और पंजाब दूसरी बार फाइनल खेलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *