भारत में 40 साल बाद हो रहा IATA:PM मोदी ने कहा- इंडियन एविएशन सेक्टर ग्लोबल एयर ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्री में एक प्रमुख खिलाड़ी

IATA की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में इंटरनेशनल एविएशन सेक्टर के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (2 जून) कहा कि ये इवेंट चार दशक बाद भारत में हो रहा है। इन चार दशकों में भारत में बहुत कुछ बदल चुका है। आज का भारत पहले से कहीं ज्यादा आत्मविश्वास से भरा हुआ है। PM मोदी ने कहा कि भारत का एविएशन सेक्टर ग्लोबल एयर ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्री में एक प्रमुख खिलाड़ी है। ग्लोबल एविएशन इकोसिस्टम में हम न केवल एक विशाल मार्केट हैं, बल्कि पॉलिसी लीडरशिप, इनोवेशन और इंक्लूसिव डेवलपमेंट के प्रतीक भी हैं। PM मोदी के संबोधन की बड़ी बातें भारत में 40 साल बाद हो रहा IATA 42 सालों के लंबे अंतराल के बाद भारत 2025 में इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) और वर्ल्ड एयर ट्रांसपोर्ट समिट (WATS) की 81वीं एनुअल जनरल मीटिंग की मेजबानी कर रहा है। भारत ने पिछली बार IATA की मेजबानी साल 1983 में की थी। यह ग्लोबल इवेंट दिल्ली के भारत मंडपम में 1 जून से 3 जून तक चलेगा। इस इवेंट में ग्लोबल एविएशन इंडस्ट्री लीडर्स, सरकारी अधिकारियों और इंटरनेशनल मीडिया रिप्रेजेंटेटिव समेत 1,700 से ज्यादा लोग शामिल हैं। IATA की एनुअल जनरल मीटिंग के मुख्य मुद्दे इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन क्या है?

More From Author

रजत ने 6 महीने में 2 टीमों को फाइनल पहुंचाया:श्रेयस 3 IPL फ्रेंचाइजी को टाइटल रेस में जगह दिलाने वाले पहले कप्तान; स्ट्रैटजी-एनालिसिस

बांग्‍लादेश ने करेंसी से पूर्व राष्‍ट्रपति मुजीबुर्रहमान की तस्‍वीर हटाई:नए नोट पर हिंदू-बौद्ध मंदिरों की तस्वीर; 1972 से पांच बार बदली डिजाइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *