नसरल्लाह के भाई के मारे जाने का दावा:बेरूत में उसके ठिकाने पर इजराइली हमला, इसे हिजबुल्लाह चीफ बनाने की चर्चा थी

इजराइली हमले में मारे गए हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के भाई हाशेम सैफिद्दीन की भी मौत का दावा किया जा रहा है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइली सेना ने गुरुवार को बेरूत में सैफिद्दीन को निशाना बनाकर हमला किया। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक इजराइली अधिकारियों ने कहा कि विमानों ने जमीन के नीचे बने बंकर के ऊपर बमबारी की। यहां पर हिजबुल्लाह के टॉप अधिकारी बैठक कर रहे थे। इसमें सैफिद्दीन के शामिल होने वाला था। सैफिद्दीन वहां पहुंचा था या नहीं इसकी जानकारी नहीं मिली है। इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) या फिर हिजबुल्लाह ने सैफिद्दीन के मारे जाने को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। पिछले सप्ताह नसरल्लाह के मारे जाने के बाद सैफिद्दीन को उसका उत्तराधिकारी माना जा रहा था। वह रिश्ते में नसरल्लाह का ममेरा भाई लगता है। सैफिद्दीन खुद को पैगम्बर मोहम्मद का वंशज मानता है, इसलिए नसरल्लाह की तरह ही काली पगड़ी बांधता है। अमेरिका ने उसे 2017 में आतंकवादी घोषित किया था। वह हिजबुल्लाह के राजनीतिक मामलों को देखता है। इसके अलावा वह जिहाद काउंसिल का चेयरमैन भी है, जो संगठन के मिलिट्री ऑपरेशंस की प्लानिंग करती है। इजराइल और हिजबुल्लाह के एक-दूसरे पर हमले इजराइल-हिजबुल्लाह संघर्ष से जुड़ी अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

शेयर बाजार में साल की चौथी बड़ी गिरावट:निवेशकों की वेल्थ ₹10.7 लाख करोड़ घटी, गूगल पे पर अब गोल्ड लोन भी मिलेगा

अमेरिकी रिपोर्ट में दावा- भारत में अल्पसंख्यकों पर हमले हुए:भारत का जवाब- यह हमारे खिलाफ प्रोपेगैंडा; हमारी छवि खराब करने की कोशिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *