IPL प्लेऑफ टीमों में कौन सबसे मजबूत:गुजरात का टॉप ऑर्डर सबसे दमदार; कोहली ने लगाई 8 फिफ्टी, मुंबई के तेज गेंदबाज घातक

IPL 2025 के लीग मैच समाप्त हो चुके हैं। 29 मई से प्लेऑफ मैच होने वाले हैं। पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मोहाली के मुल्लांपुर में क्वालिफायर-1 खेला जाएगा। इसे जीतने वाली टीम फाइनल में जगह पक्की कर लेगी। हारने वाली टीम क्वालिफायर-2 में एलिमिनेटर की विजेता का सामना करेगी। एलिमिनेटर 30 मई को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इस सीजन के 70 लीग मैचों के बाद पंजाब किंग्स ने फाइनल पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे स्थान पर रही है। गुजरात टाइटंस को तीसरा और मुंबई इंडियंस को चौथा स्थान मिला। इस स्टोरी में हम प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चारों टीमों का परफॉर्मेंस एनालिसिस कर रहे हैं। इसके लिए हमने 4 पैरामीटर्स तय किए हैं। इनमें… एनालिसिस की शुरुआत में प्लेऑफ टीमों की फाइनल पोजिशन देखिए… प्लेऑफ की सभी 4 टीमों का परफॉर्मेंस एनालिसिस 1. पंजाब किंग्स 2 जीत से आगाज, दिल्ली से हार ने बिगाड़ा खेल पंजाब ने शुरुआती 2 मैच जीतकर मजबूत शुरुआत की, लेकिन अपने होम ग्राउंड मुल्लांपुर पर सीजन का पहला मैच राजस्थान के खिलाफ 50 रन से हार गई। 5 मैचों के बाद पंजाब के पास 6 अंक थे और टीम 2 मैच गंवा चुकी थी। एक बार फिर मुल्लांपुर में कोलकाता से मैच था। पंजाब ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 111 रन ही बनाए थे। तब लगा था कि टीम घर में एक और मैच हार जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पंजाब ने IPL का सबसे छोटा स्कोर डिफेंड किया था और 16 रन से जीत हासिल की। इसके बाद टीम ने 7 में से 2 मैच ही गंवाए, एक बेनतीजा रहा। टीम ने 4 मैच में अजेय रहते हुए प्लेऑफ में जगह बना ली। हालांकि, पिछले मैच में दिल्ली ने 6 विकेट से हराकर टॉप-2 में पहुंचने की उम्मीदों को धूमिल किया था, लेकिन मुंबई को आखिरी मैच में 7 विकेट से हराकर टीम ने क्वालिफायर-1 में जगह तय कर ली। पंजाब ने पहले स्थान पर रहते हुए लीग राउंड फिनिश किया है। पहले सीजन सेमीफाइनल खेला, 2014 में खिताबी मैच हारी PBKS उन टीमों में शामिल हैं, जो IPL के सभी 18 सीजन का हिस्सा रही हैं। 2008 में प्रीति जिंटा ने फ्रेंचाइजी को खरीदा था। पंजाब ने पहले सीजन युवराज सिंह की कप्तानी में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। तब एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने पंजाब को 9 विकेट से हराकर पहला खिताब जीतने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पहले सीजन के बाद पंजाब का प्रदर्शन औसत रहा। टीम अगले 5 सीजन के लीग स्टेज में बाहर हो गई। फिर 2014 के सीजन में ऑस्ट्रेलिया के जॉर्ज बेली की कप्तानी में फाइनल में पहुंचकर खिताब की उम्मीदें जगाईं, लेकिन टीम को गौतम गंभीर की कप्तानी वाला कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 विकेट से हरा दिया। 2014 के बाद पंजाब ने अब पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाई। पंजाब ने अब तक 259 IPL मैच खेले हैं। टीम ने 120 मैच जीते, जबकि 138 गंवाए। एक मैच बेनतीजा रहा। पंजाब ने 45.17% मैच जीते, जबकि 52.89% मैच गंवाए हैं। स्ट्रेंथ वीकनेस 2. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु घर से बाहर 7 मैच जीते, टॉप-2 में फिनिश किया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत भी पंजाब जैसी रही। टीम ने घर से बाहर शुरुआती 2 मैचों में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता और चेन्नई को हराया, लेकिन घरेलू मैदान पर में गुजरात से हार गई। आधे लीग मैच खत्म होने तक बेंगलुरु 4 मैच ही जीत सकी थी और उसके पास 8 अंक थे। यहां से टीम लगातार 5 मैचों में अजेय रही। इनमें से लगातार 4 मैचों में जीत मिली, जबकि 5वां मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। RCB ने घर से बाहर 7 मैच जीते और लगातार दूसरे सीजन प्लेऑफ में जगह बना ली। आखिरी 2 मैचों में टीम के खिलाफ 225+ रन बने, हैदराबाद ने RCB को हरा दिया, लेकिन लखनऊ के खिलाफ अपना सबसे बड़ा रन चेज करके बेंगलुरु ने टॉप-2 में जगह कन्फर्म कर ली। 2008 में लीग से बाहर; 3 फाइनल खेले, खिताब जीरो IPL में बेंगलुरु की शुरुआत खास नहीं रही। टीम 2008 में लीग स्टेज से बाहर हो गई। हालांकि, 2009 में फाइनल तक का सफर किया, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी। RCB ने 2011 और 2016 में भी फाइनल मैच खेला, लेकिन चैंपियन नहीं बन सकी। 2011 में CSK और 2016 में SRH ने बेंगलुरु को खिताब मुकाबले में मात दी। बेंगलुरु ने 18 सीजन में 10वीं बार प्लेऑफ में जगह बनाई है। ओवरऑल प्रदर्शन की बात करें तो बेंगलुरु ने 2008 से अब तक कुल 268 IPL मैच खेले हैं। इनमें 131 जीते और 133 गंवाए, जबकि 4 मैच बेनतीजा रहे। टीम का विनिंग परसेंट 48% रहा है। स्ट्रेंथ वीकनेस
3. गुजरात टाइटंस लगातार 4 मैच जीतकर वापसी की, पर आखिरी 2 हारी गुजरात के अभियान की शुरुआत हार से हुई। उसे पंजाब ने पहले मैच में 11 रन से हराया। यहां से टाइटंस ने लगातार 4 मैच जीतकर जबरदस्त वापसी की। फिर टीम ने अगले 7 में से 5 मैच जीते और प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली, लेकिन आखिरी दो मैच गंवाकर टॉप पोजिशन गंवा दी। टीम को लखनऊ ने 33 और चेन्नई ने 83 रन से हराया। टीम फाइनल पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर रही। अपने पहले ही सीजन में टाइटल जीता, फिर रनरअप रही GT ने साल 2022 में IPL में कदम रखा। टीम हार्दिक पंड्या की कप्तानी में पहले सीजन में चैंपियन बन गई। टाइटंस ने राजस्थान को 7 विकेट से हराकर पहला खिताब जीता था। पंड्या की टीम 2023 में फाइनल तक पहुंची, लेकिन इस बार एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने फाइनल में 5 विकेट से हराया। 2024 से पहले फ्रेंचाइजी ने कप्तान बदला और शुभमन गिल को कमान सौंपी गई। इसका असर प्रदर्शन में भी दिखा। टीम 14 में से 7 मैच हार गई। पिछले सीजन टीम 8वें नंबर पर रही, लेकिन इस बार धमाकेदार वापसी की और प्लेऑफ में जगह बना ली। ओवरऑल IPL परफॉर्मेंस की बात करें तो GT ने अब तक 59 IPL मैच खेले हैं। इनमें से 37 जीते और 22 मैच गंवाए हैं। टीम का विनिंग परसेंट 62.71 रहा है। टीम ने 37.28% मैच गंवाए हैं। स्ट्रेंथ वीकनेस 4. मुंबई इंडियंस शुरुआती 5 में से 4 मैच हारे, लगातार 6 जीत से कमबैक मुंबई इंडियंस ने इस साल भी खराब शुरुआत की। टीम ने शुरुआती 5 में से 4 मैच गंवा दिए थे। यहां मुंबई के पास में 2 ही अंक थे, लेकिन फैंस को मुंबई की वापसी का भरोसा था। क्योंकि MI हर सीजन में शुरुआती मैच हारती है और फिर दमदार वापसी करती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ। मुंबई ने लगातार 6 मैचों में जीत हासिल कर जबरदस्त वापसी की, लेकिन गुजरात ने 3 विकेट से हराकर टीम का विजयी रथ रोक दिया। यहां से मुंबई को बाकी 2 मैचों में से एक में जीत हासिल करनी थी। टीम ने 21 मई को दिल्ली को 59 रनों से हराकर प्लेऑफ में जगह हासिल की, लेकिन पंजाब से हारकर क्वालिफायर-1 में जगह नहीं बना सकी। टीम अब 30 मई को एलिमिनेटर में गुजरात से भिड़ेगी। 5 टाइटल जीत चुकी मुंबई, पिछले साल लीग स्टेज से बाहर MI इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीमों में से एक है। उसने अब तक 5 खिताब जीते हैं। मुंबई ने आखिरी खिताब 2020 में जीता था। मुंबई इंडियंस ने दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में इस लीग में डेब्यू किया था। हालांकि, सचिन की टीम पहले सीजन में लीग स्टेज से बाहर हो गई थी। फिर 2010 में पहली बार फाइनल में प्रवेश किया, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी। मुंबई इंडियंस ने पहला टाइटल 2013 के सीजन में जीता था। उसके बाद टीम 2015, 2017, 2019 और 2020 के सीजन में चैंपियन बनी। MI ने 274 IPL मैच खेले हैं। इनमें 152 जीते, जबकि 122 मैच गंवाए। टीम का विनिंग परसेंटेज 54.74% रहा है। स्ट्रेंथ वीकनेस ———————————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL मैच रिकॉर्ड्स कोहली ने रचा इतिहास, RCB ने चेज किया हाईएस्ट टारगेट:विराट की सबसे ज्यादा फिफ्टी, RCB के लिए 9000 रन भी पूरे किए लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रिकार्ड्स का दिन बेंगलुरु और विराट कोहली के नाम रहा। RCB ने IPL का तीसरा और अपना हाईएस्ट रन चेज किया। विराट कोहली टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले प्लेयर बने। उन्होंने बेंगलुरु से अपने 9 हजार रन भी पूरे किए। ऋषभ पंत लखनऊ से सबसे तेज शतक लगाने वाले प्लेयर बने। पूरी खबर IPL मैच मोमेंट्स नो-बॉल पर कैच हुए जितेश:उन्हें दिग्वेश ने मांकड किया, पंत ने अपील वापस ली; ऋषभ के सिक्स पर सिक्योरिटी गार्ड का कैच मंगलवार को बेंगलुरु और लखनऊ के मैच में शानदार लम्हे देखने को मिले। दिग्वेश राठी ने जितेश शर्मा को नॉन स्ट्राइकर एंड पर रन आउट किया। बाद में कप्तान ऋषभ पंत ने अपील वापस ले ली। राठी की नो बॉल पर जितेश कैच आउट हो गए। पंत ने एक हाथ से सिक्स लगाया, जिस पर सिक्योरिटी गार्ड ने कैच लिया। पूरी खबर

More From Author

सरकारी नौकरी:ISRO VSSC में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 2 जून से आवेदन शुरू, सैलरी 90 हजार से ज्यादा

वर्ल्ड अपडेट्स:ऑस्ट्रेलिया की मुस्लिम सांसद फातिमा का आरोप- साथी सांसद ने शराब पीने और टेबल पर चढ़कर नाचने को कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *