ननकीराम कंवर बोले-नक्सलियों से मिली हुई थी केंद्र सरकार:गृहमंत्री रहते खात्मा करने मदद मांगी,लेकिन नहीं मिली, कहा-CG में हर जगह भ्रष्टाचार, BJP कार्यकर्ता नाखुश

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के सीनियर नेता ननकीराम कंवर ने कहा कि, जब मैं गृहमंत्री था, तब नक्सलियों का खात्मा हो जाता। लेकिन केंद्र सरकार ने कोई मदद नहीं की। केंद्र सरकार ही नक्सलियों से मिली हुई थी। उनकी मदद कर रही थी। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में बिना पैसों के कोई काम नहीं हो रहा है, हर जगह भ्रष्टाचार है। सरकार में BJP के कार्यकर्ता खुश नहीं है। दरअसल, सोमवार को बिलासपुर में मीडिया से बातचीत में पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने कहा कि केंद्र सरकार का कामकाज ठीक है। लेकिन, छत्तीसगढ़ की सरकार फेल है। जय श्रीराम का नारा लगाते हुए उन्होंने कहा कि, हमारा एक भी कार्यकर्ता खुश नहीं है। बिना पैसे काम नहीं हो रहा, हर जगह है भ्रष्टाचार ननकीराम कंवर ने कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार पूरी तरह से फेल है। भाजपा के कार्यकर्ता इसलिए नाखुश हैं। क्योंकि, बिना पैसे कोई काम नहीं हो रहा है। हर जगह पर भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि कहीं भी बिना पैसे का काम नहीं हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री पर लगाए चुनाव हराने का आरोप सीनियर भाजपा नेता कंवर ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, डॉ. रमन सिंह ने पार्टी के अंदर मेरे खिलाफ साजिश रची। पार्टी के लोगों को हराने का काम किया है। मुझे तीन बार हराने की कोशिश की गई। जिसके बाद मुझे चुनाव में हराने के लिए काम किया। मैं कहीं भी रहूं, जनता और कार्यकर्ताओं का काम करता रहूंगा। नक्सल मुद्दे पर पूर्ववर्ती केंद्र को घेरा पूर्व गृह मंत्री कंवर ने कहा कि, जब मैं गृह मंत्री था, तभी तय कर लिया था कि प्रदेश में नक्सलियों का सफाया करना है। लेकिन, उस समय केंद्र में जो सरकार थी, उसने न तो फोर्स भेजा, न आर्थिक मदद दी। उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि, उस समय केंद्र सरकार नक्सलियों से मिली हुई थी। ……………………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… अजीत जोगी की प्रतिमा रातों-रात हटाई गई,VIDEO:गौरेला नगर-पालिका कैंपस में डैमेज मिली, 3 दिन पहले स्थापित की गई थी, JCCJ कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन गौरेला में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की प्रतिमा को हटाने का वीडियो सामने आया है। रविवार देर रात क्रेन के जरिए प्रतिमा को हटा दिया गया। तीन दिन पहले ही ज्योतिपुर तिहारे पर मूर्ति स्थापित की गई थी। अब मूर्ति नगरपालिका परिसर में क्षतिग्रस्त हालत में मिली। प्रतिमा का अनावरण 29 मई को अजीत जोगी की पुण्यतिथि पर होना था। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

पुरी के समुद्र में गांगुली के भाई-भाभी डूबने से बचे:स्पीडबोट पलटी; लाइफगार्ड ने बचाया, अर्पिता बोली- भगवान की कृपा से बच गए

BSF बोली-PAK ने राजस्थान में 413 ड्रोन हमले किए थे:भारत के एयर डिफेंस ने मार गिराया, जहां जैसी जरूरत पड़ी, फोर्सेस ने जवाब दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *