KRN हीट एक्सचेंजर का शेयर 118% ऊपर ₹480 पर लिस्ट:इश्यू प्राइस ₹220 था, ट्यूब टाइप हीट एक्सचेंजर्स बनाती है कंपनी

KRN हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड का शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इश्यू प्राइस से 118.18% ऊपर ₹480 पर लिस्ट हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर शेयर इश्यू प्राइस से 113.64% ऊपर ₹470 पर लिस्ट हुआ। इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग का इश्यू प्राइस ₹220 था। यह IPO 25 सितंबर से 27 सितंबर तक निवेशकों के लिए ओपन था। तीन कारोबारी दिनों में IPO टोटल 213.41 गुना सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल कैटेगरी में 96.74 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) में 253.04 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 430.54 गुना सब्सक्राइब हुआ था। ₹341.95 करोड़ का था KRN हीट एक्सचेंजर का इश्यू
KRN हीट एक्सचेंजर का ये इश्यू टोटल ₹341.95 करोड़ का था। इसके लिए कंपनी पूरे ₹341.95 करोड़ के 15,543,000 फ्रेश शेयर इश्यू किए। कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए एक भी शेयर नहीं बेचे। मैक्सिमम 845 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते थे रिटेल निवेशक
KRN हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन ने IPO का प्राइस बैंड ₹209 से ₹220 तय किया था। रिटेल निवेशक कम से कम एक लॉट यानी 65 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते थे। यदि आप IPO के अपर प्राइस बैंड ₹220 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते, तो इसके लिए ₹14,300 इन्वेस्ट करने होते। वहीं, रिटेल निवेशक मैक्सिमम 13 लॉट यानी 845 शेयर्स के लिए अप्लाय कर सकते थे। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹185,900 इन्वेस्ट करने होते। इश्यू का 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व था
कंपनी ने इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा था। इसके अलावा 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी का 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व था। ट्यूब टाइप हीट एक्सचेंजर्स बनाती है कंपनी
KRN हीट एक्सचेंजर हीट वेंटिवेंलेशन एयर कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेशन इंडस्ट्री (HVACR) के लिए फिन और ट्यूब टाइप हीट एक्सचेंजर्स बनाती है। दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी कंडेन्सर कॉइल, इवेपोरेटर यूनिट, इवेपोरेटर कॉइल, हेडर/ कॉपर पार्ट्स,फ्लूइड और स्टीम कॉइल सहित कई पार्ट्स की सप्लाई करती है। ये प्रोडक्ट्स डाइकिन एयरकंडिशनिंग इंडिया, श्नाइडर इलेक्ट्रिक आईटी बिजनेस इंडिया, किर्लोस्कर चिलर्स, ब्लू स्टार,क्लाइमेवेंटा क्लाइमेट टेक्नोलॉजीज और फ्रिगेल इंटेलिजेंट कूलिंग सिस्टम्स इंडिया जैसे कस्टमर्स KRN हीट एक्सचेंजर से लेते हैं। IPO क्या होता है?
जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर्स को आम लोगों के लिए जारी करती है तो इसे इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO कहते हैं। कंपनी को कारोबार बढ़ाने के लिए पैसे की जरूरत होती है। ऐसे में कंपनी बाजार से कर्ज लेने के बजाय कुछ शेयर पब्लिक को बेचकर या नए शेयर इश्यू करके पैसा जुटाती है। इसी के लिए कंपनी IPO लाती है।

More From Author

छत्तीसगढ़ में SBI की कैसे खुली फर्जी ब्रांच, जानिए कहानी:लाखों रुपए लेकर स्पेशल-6 चुने, फेक नियुक्ति पत्र दिया; कर्मचारी बोले-गहने बेचे, कर्जा लिया

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं:इजराइल-ईरान वॉर से क्रूड ऑयल की कीमत 4% तक बढ़ी, 6 महीने में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री 25% बढ़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *