पंजाब-दिल्ली मैच में 8 कैच छूटे:DC इस सीजन में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाली टीम बनी; स्टब्स की स्टंपिंग से इंग्लिस आउट

शनिवार को मैच में 8 कैच छूटे। दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाली टीम बनी। करुण नायर ने कैच छोड़ने के बाद सिक्स का इशारा किया। विपराज निगम के ओवर ट्रिस्टन स्टब्स ने जोश इंग्लिश को स्टंपिंग आउट किया। पढ़िए PBKS Vs DC मैच के टॉप-7 मोमेंट्स… स्टब्स के डाइविंग कैच से प्रियांश आउट दूसरे ओवर की पांचवीं बॉल पर पंजाब किंग्स का पहला विकेट गिरा। मुस्तफिजुर रहमान ने ऑफ स्टंप के आसपास, 136 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से शॉर्ट लेंथ पर गेंद डाली। प्रियांश आर्या पुल शॉट खेलने के चक्कर में जल्दबाजी कर बैठे। गेंद उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेती हुई पीछे की ओर गई। विकेटकीपर ट्रिस्टन स्टब्स ने गेंद से अपनी नजरें नहीं हटाईं, पीछे की ओर दौड़ते हुए गिरकर उन्होंने शानदार कैच पकड़ा। इंग्लिस के 2 ओवर दो कैच छूटे स्टब्स की स्टंपिंग से इंग्लिस आउट पंजाब की पारी का छठा ओवर विपराज निगम डालने आए। उन्हें जोश इंग्लिस ने पहले लगातार 2 बाउंड्री लगाई। हालांकि अगले ही बॉल पर उन्हें निगम ने आउट कर दिया। श्रेयस अय्यर को 2 जीवनदान पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर को दो जीवनदान मिले। 15वें और 17वें उनके कैच छूटे। नायर ने कैच छूटने के बाद सिक्स का इशारा किया 15वें ओवर की आखिरी बॉल पर करुण नायर से शशांक सिंह का कैच छूट गया। मोहित शर्मा ने ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ बॉल फेंकी। इसे शशांक ने सामने की तरफ पुल किया।​​​ लॉन्ग ऑफ पर खड़े करुण नायर ने​​​​ बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़ लिया था, मगर उनके हाथ से बॉल छूट गई और करुण ने अंपायर की तरफ सिक्स का इशारा किया। ऑनफील्ड अंपायर ने रिप्ले की मांग की, जिसमें दिखा नायर एक पैर पर थे, और उनका शरीर बाई ओर गिर रहा था। यहां उन्होंने संतुलन बिगड़ने के कारण गेंद को वापस मैदान में फेंक दिया और बल्लेबाजों को सिर्फ एक रन मिला। इसके अगली ही ओवर में मुस्तफिजुर ने शशांक सिंह को 11 रन पर आउट कर दिया। कुलदीप के ओवर में कैच छूटा, फिर 2 विकेट लिए पंजाब की पारी का 18वां ओवर फेंक रहे कुलदीप यादव की पहली बॉल पर मोहित शर्मा ने कैच छोड़ दिया। इसी ओवर में उन्होंने श्रेयस अय्यर और अजमतुल्लाह ओमरजई को पवेलियन भेजा। नीचे देखें किस बाल पर क्या हुआ… सेदिकुल्लाह अटल के लगातार बॉल पर कैच छूटे सेदिकुल्लाह अटल को मार्कस स्टोयनिस के ओवर में लगातार 2 बॉल पर दो जीवनदान मिले। अटल का कैच 13 और 15 रन पर छूटा। हालांकि अगले ही ओवर में स्पिनर प्रवीण दुबे ने उन्हें 22 रन पर आउट कर दिया। फैक्ट्स और रिकार्ड्स…

More From Author

रायगढ़ में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली:कांग्रे​सी नेताओं ने बीजेपी पर लगाए लोकतंत्र कुचलने के आरोप, उमेश पटेल और विधायकों ने संभाली कमान

PF पर 8.25% का ब्याज मिलेगा:स्टारलिंक यूजर्स को भारत में ₹840 में अनलिमिटेड डेटा मिलेगा, भारत में ही आईफोन बनाएगी एपल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *