X सर्विस 3 घंटे ठप रहने के बाद शुरू हुईं:शाम करीब 5.30 बजे से यूजर पोस्ट नहीं देख पा रहे थे, दुनियाभर में यूजर्स परेशान हुए

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) को डेटा सेंटर में तकनीकी खराबी के कारण दूसरे दिन भी करीब 3 घंटे तक आउटेज का सामना करना पड़ा। शनिवार शाम को करीब 5.30 से 8.43 बजे तक सर्विसेस डाउन रहीं। भारत समेत दुनियाभर में यूजर्स को लॉगिन, साइनअप, पोस्ट करने और देखने के अलावा प्रीमियम सर्विसेज सहित प्रमुख सुविधाओं का उपयोग करने में दिक्कत हुईं। शुक्रवार को भी X कुछ घंटों तक डाउन हुआ था। कंपनी की टेक्नीकल टीम लगातार काम कर रही कंपनी की टेक्नीकल टीम समस्या को ठीक करने के लिए लगातार काम कर रही है। एक्स ने हाल ही में इंजीनियरिंग टीम को काफी कम कर दिया था, जिससे जरूरी सिस्टम्स को संभालने में दिक्कत आ रही है। कंपनी की इंजीनियरिंग टीम ने एक पोस्ट में कहा था कि, ‘हम अभी भी कल के डेटा सेंटर आउटेज से समस्याओं का सामना कर रहे हैं। कुछ यूजर्स के लिए लॉगिन और साइनअप सर्विसेस अवेलेबल नहीं हैं और प्रीमियम सर्विसेस में देरी हो सकती है।’ अमेरिका में X डाउन की 25,000 शिकायतें की गईं वेबसाइट और ऑनलाइन सर्विसेज का रियल टाइम स्टेटस बताने वाले प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, X यूजर्स ने शाम 5.30 बजे से 8.43 के बीच डाउन होने की शिकायतें कीं। करीब 6.23 बजे सबसे ज्यादा 2258 शिकायतें दर्ज की गईं। वहीं, रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका में सुबह 8:39 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के डाउन होने शिकायतें मिली। वहां, 25 हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं। 55% लोगों को एप में समस्याएं हो रहीं डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, दुनियाभर में X के कई यूजर्स को वेब और एप दोनों वर्जन पर एक्सेस करने और पोस्ट रिफ्रेश करने में समस्याओं का सामना करना पड़ा। लगभग 55% लोगों को एप में इस्तेमाल करने में समस्याएं हुईं। वहीं 22% लोगों को लॉग-इन करने में समस्याएं आईं और लगभग 23% ने बताया कि उन्हें वेब कनेक्शन में दिक्कत हुईं। मार्च में 1 दिन में 3 बार डाउन हुआ था
इससे पहले 9 मार्च 2025 को यूजर्स को तीन बार आउटेज का सामना करना पड़ा था। तब CEO इलॉन मस्क ने आरोप लगाया था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के डाउन होने के पीछे यूक्रेन का हाथ है। मस्क ने फॉक्स न्यूज पर कहा- हमें ठीक से पता नहीं है कि क्या हुआ था, लेकिन X सिस्टम को ध्वस्त करने के लिए बड़े स्तर पर यूक्रेन एरिया से ओरिजिनेट IP एड्रेस से साइबर हमले हुए। इससे पहले मस्क ने कहा था- हम पर हर दिन साइबर अटैक होते हैं, लेकिन इस बार इसे बहुत सारे रिसोर्सेस के साथ किया गया है। इस अटैक में कोई बड़ा ग्रुप या देश शामिल है। X के दो आउटेज इलॉन मस्क ने 2022 में खरीदा था X 27 अक्टूबर 2022 को इलॉन मस्क ने ट्विटर (अब X) खरीदा था। ये डील 44 बिलियन डॉलर में हुई थी। आज के हिसाब से ये रकम करीब 3.84 लाख करोड़ रुपए होती है। मस्क ने सबसे पहले कंपनी के चार टॉप ऑफिशियल्स CEO पराग अग्रवाल, फाइनेंस चीफ नेड सेगल, लीगल एग्जीक्यूटिव विजया गड्डे और सीन एडगेट को निकाला था। 5 जून 2023 को लिंडा याकारिनो ने X के CEO के तौर पर जॉइन किया था। इससे पहले वो NBC यूनिवर्सल में ग्लोबल एडवर्टाइजिंग एंड पार्टनरशिप की चेयरमैन थीं। X से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें 8000 से ज्यादा X अकाउंट ब्लॉक करने का आदेश: भारत के खिलाफ फर्जी खबरें फैलाने का आरोप, इनमें इंटरनेशनल न्यूज ऑर्गनाइजेशन भी शामिल पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत सरकार ने फेक न्यूज फैलाने वाले 8000 X अकाउंट बंद करने के आदेश दिए हैं। इनमें इंटरनेशनल न्यूज ऑर्गनाइजेशन के अकाउंट भी शामिल हैं। X ने यह दावा अपने ग्लोबल गवर्नेंस अफेयर्स अकाउंट के जरिए किया है। प्लेटफॉर्म ने कहा कि हम इससे सहमत नहीं हैं, ये पोस्ट और अकाउंट सिर्फ भारत में नहीं दिखेंगे। ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर पोस्ट कर बताया कि भारत सरकार ने ऐसे अकाउंट्स और पोस्ट्स को बैन करने के आदेश जारी किए हैं, जो फर्जी खबरें, पाकिस्तान के लिए प्रोपेगैंडा और भारत विरोधी कंटेंट (टेक्स्ट, फोटो और वीडियो) फैला रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

देश में कोरोना के अबतक 350 एक्टिव मरीज:आज महाराष्ट्र के ठाणे में 8, उत्तराखंड-हरियाणा में 3-3, यूपी में 1 केस मिला

सरकारी नौकरी:दि न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में 500 पदों पर भर्ती; ग्रेजुएट्स को मौका, 6 जून से करें अप्लाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *