असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम-2024 की मॉडल ANSWER-KEY जारी:कल से ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे कैंडिडेट्स आपत्ति, 26 मई लास्ट डेट

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर (मेडिकल एज्यूकेशन डिपार्टमेंट) एग्जाम-2024 के 8 सब्जेक्ट की जारी की गई मॉडल आंसर-की पर कल से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित शुल्क के साथ 26 मई की रात 12 बजे लास्ट डेट है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि इन विषयों की परीक्षा का आयोजन 12 से 15 मई 2025 तक किया गया था।आपत्तियां आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के अनुसार ही दर्ज करानी होगी। परीक्षाओं के मॉडल प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध है। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही भरनी होगी । वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही उक्त परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाता है, तो उस पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। आयोग द्वारा प्रत्येक प्रश्न हेतु आपत्ति शुल्क एक सौ रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (क्वेश्चन ऑब्जेक्शन) पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज कराकर शुल्क ई-मित्र कियोस्क अथवा अभ्यर्थी स्वयं भी रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे पर भुगतान कर आपत्तियां दर्ज कर सकता है। आयोग द्वारा शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है। शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियां केवल ऑनलाईन ही प्रस्तुत करनी होगी। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएगी। ऑनलाईन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं। पढें ये खबर भी… RBSE रिजल्ट से असंतुष्ठ स्टूडेन्ट्स करें अप्लाई:बिना लेट फीस 29 मई लास्ट डेट; लेटफीस से 1 जून तक मिलेगा मौका राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं आर्टस, साइंस व कॉमर्स के रिजल्ट से असंतुष्ठ स्टूडेन्ट्स आंसर-बुक की संवीक्षा एवं स्केन फोटो प्रति प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकेंगे। सामान्य शुल्क के साथ 29 मई लास्ट डेट है। पूरी खबर पढ़ें

More From Author

27 नक्सलियों के एनकाउंटर के बाद जवानों का जश्न VIDEO:नाच-गाकर रंग-गुलाल उड़ाए, परिजनों ने आरती उतारी; 10 करोड़ का इनामी था बसवा राजू

छत्तीसगढ़ में घायलों का 7 दिन तक होगा फ्री इलाज:मंत्री श्यामबिहारी बोले-डेढ़ लाख तक खर्च उठाएगी सरकार, हादसे में जनवरी-मई 2025 तक 3000 मौतें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *