जम्मू-कश्मीर- किश्तवाड़ के जंगल में छिपे 3 आतंकी:सेना का सर्च ऑपरेशन जारी, कल एनकाउंटर में एक जवान हुआ शहीद

जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के सिंघपोरा और छतरू इलाके में पिछले 24 घंटे से सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। यहां के जंगलों में 2-3 आतंकी छिपे होने की सूचना है। गुरुवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी भी हुई थी। जिसमें एक जवान शहीद हो गया था। उधर भारत से तीसरा डेलीगेशन रूस पहुंच चुका है। इसका नेतृत्व DMK सांसद कनिमोझी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हम रूस के पूर्व प्रधानमंत्री (मिखाइल येफिमोविच) फ्राडकोव से भी मिलेंगे। हम थिंक टैंक और रूसी मीडिया के लोगों से भी मिलेंगे। हम बताएंगे कि भारत में क्या हुआ है और आतंकवाद से लड़ने के लिए हमें कैसे एकसाथ आना है। भारत-पाकिस्तान विवाद और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

फिर बढ़ रहे कोरोना केस…रायपुर के अस्पतालों की ग्राउंड रिपोर्ट:कोविड केयर सेंटर और ऑक्सीजन प्लांट बंद; छत्तीसगढ़ में 2021 में 81 हजार मौतें हुईं

सेंसेक्स 250 अंक चढ़कर 81,200 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में 100 अंक की उछाल; IT और रियल्टी शेयरों में ज्यादा खरीदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *