IPL-18 के 62वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 6 विकेट से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी की बदौलत 17 बॉल रहते RR ने टारगेट हासिल कर लिया। मंगलवार को रोचक मोमेंट्स देखने को मिले। एम एस धोनी और संजू सैमसन ने टी-20 में अपने 350 छक्के पूरे किए। नूर अहमद की फ्री-हिट बॉल पर सिक्स लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने फिफ्टी पूरी की। आयुष म्हात्रे तुषार देशपांडे को हैट्रिक चौके लगाने के बाद अगली बॉल पर आउट हुए। पढ़िए CSK Vs RR मैच के टॉप मोमेंट्स… 1. धोनी से हाथ मिलाने के वक्त वैभव ने छुए पैर मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे, तभी धोनी और वैभव का आमना-सामना हुआ। जैसे ही धोनी करीब आए वैभव ने हाथ मिलाने की जगह उनके पैर छू लिए। इसके बाद धोनी ने वैभव की ओर देखा और मुस्कान दी। 2. युद्धवीर को अपने पहले ओवर में दो विकेट, कॉन्वे-उर्विल आउट चेन्नई को पारी का दूसरा ओवर डाल रहे युद्धवीर सिंह ने अपने पहले ओवर में दो विकेट झटके। उन्होंने… 3. युद्धवीर के ओवर लगातार 2 छक्के लगे पारी के चौथे ओवर में युद्धवीर सिंह ने 24 रन दिए। उनके ओवर में दो चौके और दो छक्के लगे। चेन्नई के अश्विन और म्हात्रे ने दो-दो बाउंड्री लगाईं। ओवर की चौथी बॉल पर अश्विन ने फ्लिक शॉट खेलकर डीप मिडविकेट के ऊपर से सिक्स लगाया। इसके बाद युद्धवीर ने नो बॉल फेंकी, जिस पर अश्विन ने सिंगल ले लिया। वहीं फ्री-हिट पर आयुष म्हात्रे ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से सिक्स लगा दिया। 4. म्हात्रे ने हैट्रिक चौके लगाने के बाद आउट चेन्नई की पारी का छठा ओवर फेंक रहे तुषार देशपांडे की बॉल पर आयुष म्हात्रे ने लगातार तीन चौके जड़ दिए। हालांकि, ओवर की अगली ही बॉल पर वे क्वेन मफाका के डाइविंग कैच से पवेलियन लौट गए। 5. जायसवाल ने खलील को लगातार 4 बाउंड्री लगाईं यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान की पारी की शुरुआत चौके से की। इसके बाद खलील तीसरा ओवर डालने आए जिस पर उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगा दिया। इस ओवर में कुल 19 रन आए। 6. सूर्यवंशी ने नूर अहमद के ओवर में लगातार 3 बाउंड्री लगाईं 8वें ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने नूर अहमद की बॉल पर लगातार तीन बाउंड्री लगाईं। इनमें एक छक्का और दो चौके शामिल रहे। नूर के इस ओवर से 17 रन आए। वैभव ने पहले मिडविकेट पर सिक्स लगाया। इसके बाद कवर पर 2 चौके लगा दिए। 7. फ्री-हिट पर सिक्स से वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी वैभव सूर्यवंशी ने 12वें ओवर में फिफ्टी पूरी की। उन्होंने नूर अहमद के ओवर की 5वीं बॉल पर छक्का लगाया। यह फ्री-हिट बॉल थी, क्योंकि नूर अहमद ने पिछली बॉल नो डाली थी। फैक्ट्स और रिकार्ड्स… ____________________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL का गणित मुंबई आज जीतकर प्लेऑफ में पहुंच जाएगी:दिल्ली को रेस में बने रहने के लिए जीत चाहिए; सूर्या ऑरेंज कैप के करीब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में लीग स्टेज के 62 मैच खत्म हो चुके हैं। 5 टीमें नॉकआउट रेस से बाहर हो चुकी हैं, वहीं 3 ने प्लेऑफ में जगह बना ली है। टॉप-4 के आखिरी स्थान के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स दावेदार हैं, दोनों के बीच आज मैच होगा। पूरी खबर IPL मैच प्री-व्यू आज MI vs DC:दिल्ली के लिए जीत जरूरी, हारी तो बाहर; मुंबई के पास होगा एक और मौका IPL 2025 के 63वें मैच में आज मुंबई इंडियंस (MI) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार भिड़ेंगी। पिछले मैच में मुबंई ने दिल्ली को 12 रन से हराया। पूरी खबर
