साल्वेंट प्लांट से 25 लाख की लूट, संचालक से मारपीट:सिर पर आई गंभीर चोट, सूरजपुर में 50 लोगों ने विवाद के बाद तोड़फोड़ की

सूरजपुर में साल्वेंट प्लांट से 25 लाख की लूट की खबर है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात साढ़े आठ बजे करीब 50 लोगों ने प्लांट पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने प्लांट के संचालक आशीष मित्तल और अमन मित्तल को बंधक बना लिया। हालांकि फिलहाल पुलिस ने वारदात की पुष्टि नहीं की है। मामला कोतवाली थाना इलाके के नेवरा ग्राम स्थित साल्वेंट फैक्ट्री का है। बताया जा रहा है कि, प्लांट का आसपास के ही गांव वालों से रुपयों की लेन-देन से जुड़ा विवाद था। इसके बाद आसपास के ही करीब 50 से ज्यादा लोगों ने प्लांट में घुसकर तोड़फोड़ की। लोगों ने कई मशीन को नुकसान पहुंचाया और पैसे लेकर भाग गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुटी है। हालांकि अभी कोई बयान सामने नहीं आया है। वहीं स्थानीय व्यापारियों ने सुरक्षा की मांग की है। देखिए तोड़फोड़ की तस्वीरें संचालक जिला अस्पताल में भर्ती वारदात के बाद पुलिस क्षेत्र में तनाव को शांत करने में भी जुटी है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। विवाद करने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है। इधर, घटना के बाद अमन मित्तल को उनके बड़े भाई जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज किया गया। अमन मित्तल की हालत अब स्थिर है। आगे की जांच जारी
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी अनुसार कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। प्रारंभिक जांच में लेन-देन के विवाद को घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार करने की बात कही है।

More From Author

बांग्लादेशी नागरिकों का मददगार हरेराम भिलाई में गिरफ्तार:पुलिस रिकॉर्ड में निगरानी गुंडा है; मकान देने, दस्तावेज बनाने में मदद की

एयरफोर्स बोली-PAK का कोई भी हिस्सा टारगेट कर सकते हैं:पाकिस्तानी सेना अपना हेडक्वार्टर रावलपिंडी से खैबर पख्तूनख्वा ले जाए, हमारी जद में ही रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *