छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में कांग्रेस आज ‘संविधान बचाओ रैली’ निकालेगी। हॉकी ग्राउंड में सभा का आयोजन किया गया है। मंच पर कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू के साथ कई कांग्रेसी मौजूद हैं। थोड़ी देर में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट समेत प्रदेश भर के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। तीन चरणों में इसका आयोजन होगा। पहले चरण में आज सभा होगी। दूसरे फेज में विधानसभा स्तर पर आयोजन होगा। तीसरे चरण में नेता डोर-टू-डोर लोगों से मिलकर संविधान से मिले मौलिक अधिकारों की जानकारी देंगे।
