रायपुर में पुलिस ने घर में मारी रेड:गांजा और नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार, नारकोटिक्स एक्ट में एक्शन

रायपुर में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार हुए है। आरोपी अपने घर में गांजा और नशीली टेबलेट को छिपाकर रखे थे। इस बात की भनक पुलिस को लग गई। पुलिस ने घर की घेराबंदी करके रेड मारा। फिर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से गांजा और नशीली टेबलेट जब्त कर ली गई है और इन्हें एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा गया है। रायपुर SSP डॉ लाल उम्मेद सिंह निर्देश पर पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। जिसमें अवैध प्रतिबंधित मादक पदार्थ समेत सूखे नशे को रोकने लिए प्रयास किया जा रहा है। 15 मई को राखी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम निमोरा स्थित मकान में कुछ व्यक्ति घर में गांजा तथा प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखें है तथा बिक्री कर रहें है। जिसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे है। NDPS में भेजे गए जेल पुलिस ने आरोपी सागर भारती एवं ज्ञानेश्वर जोशी निवासी रायपुर को गिरफ्तार किया है। कब्जे से 02 किलो 300 ग्राम गांजा एवं 136 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्रजपैम एवं स्पास्मोें जुमला कीमती लगभग 30 हजार रूपये हैं। इस मामले में पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत एक्शन ले रही है।

More From Author

भारत से सांसदों का डेलीगेशन अमेरिका-ब्रिटेन, UAE जाएगा:ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर भारत का रुख रखेगा; टीम में शशि थरूर भी शामिल

ISI भारत में खालिस्तानी समर्थकों को उकसा रही:पंजाब-हरियाणा में आतंकी नेटवर्क दोबारा एक्टिव कर रही; पुलिस-सेना, सरकारी दफ्तर टारगेट पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *