कचरा फेंकने पर विवाद…महिला ने आरी से किया हमला VIDEO:दुर्ग में पड़ोसी के सीने पर मारी लात, जमीन पर पटका, परिवार के तीन घायल

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कैलाश नगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह कचरा फेंकने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। झगड़े के दौरान एक महिला ने दूसरी महिला को जमीन पर पटक दिया और उसके सीने पर लात मार दी, जिससे वह कुछ देर के लिए बेहोश हो गई। इस दौरान एक महिला ने पड़ोसी परिवार पर आरी से भी हमला कर दिया। यह मामला जामुल थाना के कैलाश नगर इलाके का है। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। झगड़े का वीडियो वायरल शुक्रवार सुबह कैलाश नगर की एक गली में रहने वाले दो पड़ोसियों के बीच यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब एक परिवार ने पड़ोसी के घर के बाहर कचरा फेंक दिया। इसे लेकर दूसरे परिवार ने आपत्ति जताई। पहले तो दोनों पड़ोसियों के बीच तीखी बहस हुई, लेकिन बात हाथापाई तक पहुंच गई। देखते ही देखते दोनों परिवार की महिलाएं और पुरुष इस झगड़े में कूद पड़े। महिला ने आरी से किया जानलेवा हमला इसके बाद दोनों परिवारों के महिला और पुरुषों के बीच जमकर मारपीट हुई। झगड़े के दौरान महिला गुस्से में लकड़ी काटने वाली आरी लेकर सामने वाले परिवार की ओर दौड़ी और मारपीट करने लगी। महिला ने एक दूसरी महिला को जमीन पर पटक दिया और उसके सीने पर जोरदार लात मार दी, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई। झगड़े में परिवार के तीन लोग घायल
इस झड़प में एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए हैं, जिनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने किया बीच-बचाव
मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर हालात को काबू में किया। उन्होंने महिला के हाथ से आरी छीनी और दोनों परिवारों को अलग किया। घटना की सूचना मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस वीडियो फुटेज और मौके पर मौजूद लोगों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी होने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। ……………………………………………………………… क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें राजस्थान के मजदूरों से क्रूरता…प्लास से प्राइवेट-पार्ट खींचे:करंट के ​झटके दिए, एडवांस मांगने पर कपड़े उतारकर पीटा, कोरबा में काम करने आए थे छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में राजस्थान के 2 दलित मजदूरों की बेरहमी से पिटाई की गई। इतना ही नहीं, उन्हें करंट के झटके भी दिए और प्लास से उनके नाखून और प्राइवेट पार्ट को भी खींचा गया। आरोपियों ने दोनों मजदूरों पर चोरी का आरोप लगाते हुए पीटा है। मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर….

More From Author

₹85-हजार के आईफोन की कीमत ₹2.5 लाख हो सकती है:ट्रम्प ने कहा था- नहीं चाहता एपल प्रोडक्ट भारत में बनें, अमेरिका में प्रोडक्शन बढ़ाएं

तेंदुलकर-गावस्कर के बाद वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा स्टैंड:माता-पिता ने उद्घाटन किया, भारतीय कप्तान बोले- सपने में भी नहीं सोचा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *