लोगों की डिमांड…गांव में खोली जाए शराब दुकान:सुशासन तिहार में बोले- महुआ शराब से सेहत बिगड़ रही, बिलासपुर में MLA धर्मजीत बोले-मांग पूरी करेंगे

छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से चलाए जा रहे ‘सुशासन तिहार’ में कई तरह की रोचक मांगें सामने आ रही हैं। बिलासपुर के तखतपुर इलाके में लोगों ने विधायक धर्मजीत सिंह से कोड़ापुरी गांव में शासकीय शराब दुकान खोलने की मांग की है। उनकी यह डिमांड सुनकर बीजेपी विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि, मेरे 22 साल की विधायकी में पहली बार किसी गांव के लोगों ने शराब दुकान खोलने की मांग की है। लेकिन, हम उनकी ये मांग भी पूरी कर रहे हैं। उन्होंने आबकारी विभाग के अफसर से शराब दुकान खोलने की बात कही है। समस्याओं का निराकरण करने लग रहा समाधान शिविर दरअसल, राज्य सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने प्रदेश भर में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। तखतपुर के जरौंधा में आयोजित शिविर में कोड़ापुरी गांव के लोगों ने शासकीय शराब दुकान खोलने की मांग की। इसके लिए बाकायदा उन्होंने आवेदन पत्र भी दिया है। महुआ शराब से बिगड़ जाती है सेहत कोड़ापुरी गांव के ग्रामीणों ने बताया कि, गांव में शराब दुकान नहीं होने के कारण कुछ लोग महुआ से शराब बनाकर अवैध बिक्री कर रहे हैं। जिसे पीने के बाद लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। बच्चे, महिलाएं इससे प्रताड़ित हो रही हैं। इस समस्या के निराकरण के लिए संख्या के आधार पर गांव में शासकीय शराब दुकान खोला जाना चाहिए। गांव में खुलेगी शराब दुकान शिविर में मौजूद विधायक धर्मजीत सिंह भी गांव वालों की मांग सुनकर हैरान रह गए। उन्होंने मंच से कहा कि, उनके राजनीतिक करियर और 22 साल के विधायक रहते यह पहला मौका है, जब ग्रामीण इस तरह गांव में शराब दुकान खोलने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, महुआ लहान से शराब बनती है, तो बताइए अभी छापेमारी कराएंगे। इसलिए तो समाधान शिविर लगा है। लेकिन, हम गांव वालों की यह मांग भी पूरी कर रहे हैं। हमने आबकारी विभाग की अफसर से कहा है कि, गांव में शराब दुकान खोली जाए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो इधर, गांव में शराब दुकान खोलने की मांग और विधायक के मंच से की गई घोषणा का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक गांव वालों की मांग को सुनकर हैरानी भी जता रहे हैं। साथ ही उनकी ये डिमांड पूरा करने का आश्वासन भी दे रहे हैं। ……………………………….. सुशासन तिहार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 8 युवकों ने मांगी दुल्हन…कहा-शादी करा दो सरकार:गरियाबंद में सुशासन तिहार में किया आवेदन, लिखा-अनाथ, विधवा-तलाकशुदा भी मंजूर, अकेलेपन से लड़ते-लड़ते थक चुके हैं छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में कुछ युवकों ने जब सुशासन तिहार कार्यक्रम में अफसरों के सामने दुल्हन के लिए आवेदन दिया, तो हर कोई चौंक गया। 8 युवकों ने सरकार से कहा कि दुल्हन दिला दीजिए साहब…अकेलेपन से लड़ते-लड़ते थक चुके हैं। कोई लड़की नहीं मिल रही। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

सोना ₹1,293 बढ़कर ₹93,658 पर पहुंचा:चांदी ₹1,016 महंगी होकर ₹95,588 किलो बिक रही, इस साल गोल्ड अब तक ₹17,496 महंगा हुआ

NEET UG रिजल्‍ट पर एमपी हाईकोर्ट की रोक:रीएग्‍जाम की मांग; पहली बार सरकारी स्‍कूल सेंटर बना था, यहीं पर गड़बड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *