रायपुर के क्रिकेट टूर्नामेंट में फिलिस्तीन-गाजा समर्थन वाली जर्सी पहनी:बजरंग दल ने पुलिस थाने का किया घेराव; आयोजनकर्ता के गिरफ्तारी की मांग

राजधानी रायपुर में बजरंग दल ने गुरुवार को खमतराई थाने का घेराव किया है। बजरंग दल का आरोप है कि बिरगांव इलाके के एक क्रिकेट टूर्नामेंट में फिलिस्तीन-गाजा के समर्थन वाली कुछ खिलाड़ियों ने टी शर्ट पहने गए थे। जिसके बाद हिंदू संगठनों ने टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता को गिरफ्तार करने की मांग की है। बजरंग दल के सह मंत्री वीरेंद्र विश्वकर्मा का कहना है कि बिरगांव के गाजी नगर का निवासी रिंकू रजा ने इस टूर्नामेंट का आयोजन किया था। जिसमें कुछ खिलाड़ियों के टी शर्ट (जर्सी) के लोगों में सेव गाजा सेव फिलिस्तीन लिखा हुआ था। इस बात को लेकर बजरंग दल ने आपत्ति जताई। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। देशवासियों के हृदय को पहुंचा आहत – बजरंग दल बजरंग दल के पदाधिकारी का कहना है कि वर्तमान में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध का माहौल है। जिसमें हमारे देश के कई नागरिक और सैनिक शहीद हुए हैं। वही गाजा फिलिस्तीन सदैव पाकिस्तान का समर्थन करता है। आयोजनकर्ता की हरकत से देशवासियों के हृदय को आहत पहुंचा हैं। देश विरोधी तत्वों का समर्थन करने का आरोप इस क्रिकेट टूर्नामेंट में शर्ट की फोटो वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि रिंकू रजा देश विरोधी तत्वों का समर्थन कर रहा है। जिसे देशवासियों की भावना आहत हुई हैं। हिंदू संगठन के सदस्यों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की हैं। फिलहाल इस मामले में खमतराई थाना प्रभारी ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को जांच पड़ताल के बाद सख्त एक्शन लेने का आश्वासन दिया है जिसके बाद मामला शांत हुआ हैं।

More From Author

आम आदमी को मिलेगा दीपावली का तोहफा:RBI करेगा रेपो रेट में 0.50% की कटौती, होम-ऑटो लोन सस्ते होंगे, रोजगार बढ़ेगा

विदेश मंत्री जयशंकर ने पहली बार तालिबान से बात की:पाकिस्तान के दावे को खारिज करने के लिए शुक्रिया कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *