कर्नल सोफिया बोलीं-पाकिस्तानी अटैक में पठानकोट-भुज एयरबेस को नुकसान:ब्रह्मोस फैसिलिटी तबाह करने का दावा गलत, S400 डिफेंस सिस्टम भी पूरी तरह सुरक्षित

भारत और पाकिस्तान लगातार एक दूसरे पर सैन्य कार्रवाई कर रहे हैं। इस बीच विदेश और रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेस की। इसमें कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान लगातार भारत पर मिसाइल अटैक कर रहा है। उसने हाईस्पीड मिसाइल छोड़कर उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और भुज एयरबेस में हमला किया, जिसमें हमें नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान अस्पताल और स्कूल को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारत ने नाकाम कर दिया। ब्रह्मोस फैसिलिटी तबाह करने का दावा गलत है। S400 डिफेंस सिस्टम भी पूरी तरह सुरक्षित है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी के साथ विदेश सचिव विक्रम मिसरी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह मौजूद हैं। रक्षा और विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ी अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजरें…

More From Author

कर्नल कुरैशी ने पहले दिन ऑलिव ग्रीन यूनिफॉर्म पहनी:दूसरे दिन कैमोफ्लाज यूनिफॉर्म में दिखीं; आर्म्ड फोर्सेज की अलग-अलग यूनिफॉर्म्स का क्या मतलब है?

4 दिन पहले केरल पहुंचेगा मानसून:1 जून की जगह 27 मई को आएगा; मौसम विभाग बोला-16 साल बाद जल्दी आने का अनुमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *