तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर जंगली सुअर का हमला:बालोद में पेड़ की छांव में बैठे थे, बुजुर्ग दंपती सहित 3 घायल

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए ग्रामीणों पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। इस हमले में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें डौंडीलोहारा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार सुबह 10 बजे की। डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम करियाटोला के ग्रामीण डुमरीकसा जंगल में तेंदूपत्ता की तुड़ाई कर रहे थे। इसी दौरान रोहिदास और उनकी पत्नी विमला बाई पेड़ की छांव में विश्राम कर रहे थे। तभी अचानक जंगली सुअरों का झुंड वहां आ पहुंचा और हमला कर दिया। दोनों को घायल करने के बाद गांव की ही दुखिया बाई के ऊपर भी हमला कर दिया। जिसे ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से भगाया। इस हमले में विमला बाई को सिर, रोहिदास को जांघ और दुखिया बाई के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम भी अस्पताल पहुंची और घायलों की स्थिति का जायजा लिया।

More From Author

सेना का दावा- भारत ने 3 एयरबेस पर मिसाइल दागीं:रावलपिंडी, मुरीद और शोरकोट एयरबेस को निशाना बनाया, अब हमारे जवाब का इंतजार करे

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन ड्रोन-मिसाइलें दागीं; भारत बोला- PAK नागरिकों को ढाल बना रहा; राज्यों को इमरजेंसी पावर दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *