राजस्थान में ब्लैकआउट, घरों-दुकानों की लाइट बंद रखी:जयपुर में फ्लाइट्स-ट्रेनें भी रुकी; सीकर-कोटा समेत कई शहरों में एयर स्ट्राइक की मॉक ड्रिल

राजस्थान में शाम 7.30 बजे से ब्लैकआउट शुरू हो गया। अजमेर, बारां, डीडवाना और ब्यावर में सबसे पहले शाम 7.30 बजे से 7.45 तक ब्लैकआउट हुआ। इस दौरान लोगों ने घरों-दुकानों और दफ्तरों की लाइट बंद रखी। सड़कों पर चल रही गाड़ियों की रफ्तार भी हेडलाइट बंद होते ही ही थम गई। उत्तर-पश्चिम रेलवे के सभी स्टेशनों पर भी ब्लैकआउट के दौरान अंधेरा रहा। इस दौरान जिन ट्रेनों का स्टेशन पर ठहराव था, वे आगे के लिए रवाना नहीं हुई और स्टेशन पर ही खड़ी रही। ब्लैकआउट के दौरान जयपुर एयरपोर्ट पर 15 मिनट तक फ्लाइट संचालन बाधित रहा। इस दौरान 3 फ्लाइट्स को रोका गया। इससे पहले राजस्थान में जयपुर, अजमेर, कोटा, सीकर, अलवर समेत कई शहरों में एयर स्ट्राइक की मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान हवाई हमले की चेतावनी वाला सायरन बजाया गया। देखिए राजस्थान में ब्लैकआउट की तस्वीरें… जयपुर में BSNL ऑफिस पर एयर स्ट्राइक की मॉक ड्रिल
जयपुर में एमआई रोड स्थिति बीएसएनएल ऑफिस में एयर स्ट्राइक की मॉक ड्रिल की गई। हवाई हमले की चेतावनी वाला सायरन बजाया गया। आम नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का अभ्यास किया गया। जयपुर में 8:30 से 8:45 तक ब्लैकआउट होगा। पाकिस्तान से सटे बाड़मेर में एयर स्ट्राइक की मॉक ड्रिल कर बाजार बंद किए गए। पुलिस ने लोगों से सहयोग करने की अपील की। जैसलमेर में भी सोनार किले के पास होटल पर हवाई हमले की मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान सायरन बजाकर लोगों को आगाह किया गया। उदयपुर में गैस प्लांट पर हवाई हमले की मॉक ड्रिल
उदयपुर में भारत पेट्रोलियम के गैस प्लांट पर एयर स्ट्राइक की मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ फायर ब्रिगेड और सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंची। अलवर में डी-मार्ट पर एयर स्ट्राइक के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां चंद सेकेंड में ही मौके पर पहुंच गई। सीकर में बायो स्कोप मॉल में मॉक ड्रिल की गई। सूचना मिली कि यहां जेट के जरिए बम गिराए गए हैं। इस पर पुलिस की गाड़ियां, एंबुलेंस और दमकलें पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। कोटा में 4 बजते ही मॉक ड्रिल शुरू हुई। फायर ब्रिगेड सायरन बजाते हुए निकली। उधर, जयपुर जंक्शन समेत उत्तर-पश्चिम रेलवे के सभी स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्टेशन पर चल रहे मैसेज से लोगों को अफवाहों से बचने के बारे में बताया जा रहा है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के समस्त स्टेशनों पर ब्लैकआउट के समय ट्रेनें भी रोकी जाएगी। देखिए राजस्थान के शहरों में मॉक ड्रिल की तस्वीरें… राजस्थान में 28 शहरों में मॉक ड्रिल
केंद्र सरकार ने युद्ध के दौरान बचाव के लिए सिविल डिफेंस की तीन कैटेगरी में शहरों को बांटा है। इनमें कोटा और रावतभाटा (चित्तौड़गढ़) को सबसे संवेदनशील शहरों वाली कैटेगरी में रखा गया है। जयपुर सहित 18 शहरों को कम संवेदनशील वाली दूसरी कैटेगरी में रखा गया है। सबसे कम संवेदनशील वाली कैटेगरी में 8 शहर शामिल हैं। इन शहरों में रात में ब्लैकआउट होगा। मॉक ड्रिल की पल-पल अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग देखिए…

More From Author

देश के 244 शहरों में 12 मिनट ब्लैकआउट किया:मॉक ड्रिल में हमले से बचने के तरीके सिखाए, युद्ध के हालात से निपटने की तैयारी

₹3,000 करोड़ का IPO लाएगी सिंपल एनर्जी:95% व्हीकल पार्ट्स भारत में बनाती है कंपनी; मैन्युफैक्चरिंग कैपिसिटी बढ़ाने के लिए करेगी फंड का इस्तेमाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *