पंजाब में 2 पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार:मिलिट्री-एयरफोर्स बेस की जानकारी भेज रहे थे; PAK राजदूत की धमकी- भारत पर परमाणु हमला करेंगे

पंजाब की अमृतसर पुलिस ने रविवार को 2 जासूसों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि दोनों सैन्य छावनी और एयरफोर्स बेस की इन्फार्मेशन और फोटोज विदेश भेज रहे थे। ये दोनों पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के ऑपरेटिव हैं। उधर, रूस में पाकिस्तान के राजदूत मोहम्मद खालिद जमाली ने भारत को न्यूक्लियर अटैक की धमकी दी है। उन्होंने शनिवार को रूसी मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत पाकिस्तान पर अटैक करता है तो इस्लामाबाद पूरी ताकत से जवाब देगा, चाहे वह न्यूक्लियर अटैक ही क्यों न हो। इस बीच, पाकिस्तान ने लगातार 10वें दिन LoC पर सीजफायर तोड़ा है। पाक सेना ने कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर इलाकों में फायरिंग की है। शनिवार को कुपवाड़ा, उरी और अखनूर के आसपास पाक ने सीजफायर तोड़ा था। पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से जुड़ी हर जानकारी के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

हफ्ते की टॉप जॉब्स:बिहार में स्टाफ नर्स की 11,389 भर्ती; राजस्थान में 9617 वैकेंसी, इस हफ्ते निकलीं 26 हजार से ज्यादा नौकरियां

NEET UG एग्‍जाम आज दोपहर 2 बजे से:मोटे सोल के जूते, बड़े बटन के कपड़े न पहनें; जानें NTA की जरूरी गाइडलाइंस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *