पाकिस्तान ने फिर परमाणु हमले की धमकी दी:PAK राजदूत बोले- भारत के खिलाफ पूरी ताकत का इस्तेमाल करेंगे; POK में आटे की सप्लाई बढ़ाई

पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत पर परमाणु हमले की धमकी दी है। रूस में पाकिस्तान के राजदूत मोहम्मद खालिद जमाली ने रसिया टीवी से बात करते हुए कहा कि अगर भारत के साथ जंग छिड़ी तो पाकिस्तान परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेगा। खालिद ने लीक दस्तावेजों का हवाला देते हुए दावा किया कि ‘भारत, पाकिस्तान के कुछ इलाकों पर हमला करेगा। ऐसे में पाकिस्तान भारत पर पूरी ताकत के साथ हमला करेगा।’ इससे पहले पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने भारत पर परमाणु बम हमले की धमकी दी थी। अब्बासी ने कहा था कि शाहीन, गोरी और गजनवी जैसी 130 मिसाइल भारत के लिए रखी हैं। पाकिस्तान ने भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच POK में गेहूं के आटे की सप्लाई बढ़ा दी है। POK में अगले दो महीन के लिए आटे का स्टॉक किया जा रहा है। इसके अलावा POK के लिए 1 अरब पाकिस्तानी रुपए का फंड भी बनाया गया है। इस फंड से LOC के आस-पास इलाकों में गेहूं के आटे की पूर्ति, जीवन रक्षक दवाओं की खरीद जैसी जरूरतों को पूरा किया जाएगा। पाकिस्तान विदेशी मीडिया को LOC पर ले जाएगा पाकिस्तान का सूचना मंत्रालय आज विदेशी मीडिया को LOC के दौरे पर लेकर जाएगा। पाक इसके जरिए POK में आतंकी कैंप होने के भारत के आरोपों को गलत साबित करना चाहता है। पाक सूचना मंत्रालय ने इसके लिए एक प्रेस रिलीज भी जारी की है। इसमें कहा गया है कि विदेशी मीडिया को उन जगहों पर ले जाया जाएगा, जहां भारत आतंकी कैंप होने का दावा करता है। पाक ने आरोप लगाया है कि भारत ने LOC पर आतंकी ठिकानों के बारे में निराधार दावे किए हैं। इसके अलावा पाकिस्तान ने उसके बंदरगाहों पर भारतीय झंडे वाले जहाजों की एंट्री पर बैन लगाने का फैसला भी किया है। भारत पहले ही पाकिस्तान के झंडे वाले जहाजों पर प्रतिबंध लगा चुका है। भारत ने पाकिस्तान से डायरेक्ट और इनडायरेक्ट इम्पोर्ट पर रोक लगाई भारत ने पाकिस्तान से आने वाले सभी सामानों के आयात (इम्पोर्ट) पर रोक लगा दी है। अब पाकिस्तान से सीधे या किसी और रास्ते से कोई भी चीज भारत में नहीं लाई जा सकेगी। यह फैसला देश की सुरक्षा और जनता के हित में लिया गया है। यह नियम तुरंत लागू हो गया है। सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कहा गया कि अगर किसी को इस रोक से छूट चाहिए, तो उसे पहले भारत सरकार से इजाजत लेनी होगी। पाक नेताओं ने आतंकवाद को पालने की बात कबूली पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी नेता लगातार विदेशी मीडिया को इंटरव्यू दे रहे हैं। इस दौरान पाक नेताओं ने आतंकवाद को पालने की बात भी कबूली है। एक अंग्रेजी चैनल से बात करते हुए पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और पीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो ने माना कि पाकिस्तान ने पश्चिमी देशों के साथ मिलकर आतंकी संगठनों को बढ़ावा देता रहा है। बिलावल ने कहा कि, “यह पाकिस्तान का एक इतिहास और यह किसी से छुपा नहीं है।” इससे पहले पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने माना था कि उनका देश पिछले 30 साल से आतंकवादियों का समर्थन कर रहा है और उन्हें ट्रेनिंग दे रहा है। उन्होंने कहा कि वे अमेरिका और पश्चिमी देशों के लिए यह ‘गंदा काम’ कर रहे हैं। पाकिस्तान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तानी मंत्री बोले- भारत कभी भी हमला कर सकता है:कहा- पाकिस्तान पूरी तरह हाई अलर्ट पर, सेना ने संभावित भारतीय हमले की जानकारी दी पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारत पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कभी भी सैन्य कार्रवाई कर सकता है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

More From Author

अमेरिका के दुनिया पर टैरिफ लगाने पर बोले वॉरेन बफे:कहा ‘ये ट्रम्प की बड़ी गलती’, इस दिसंबर में रिटायर होंगे बफे

नक्सल संगठन की टॉप टीम में ज्यादा आंध्र-तेलंगाना के सदस्य:छत्तीसगढ़ से इकलौता हिड़मा, एनकाउंटर में बस्तर के ट्राइबल्स मारे जा रहे; जानिए पूरी प्रोफाइल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *